फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जय गंगाजल: इस सीन के बाद माफी मांगकर फूट फूट कर रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा, मानव कौल ने कराया था चुप

Wed, 01 Dec 2021 10:09 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 01 Dec 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
When priyanka chopra could not stop crying after hitting manav kaul during jai gangajal shooting
प्रियंका चोपड़ा, मानव कौल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपने हुनर का परचम लहराया है। आज वह देश विदेश दोनों में बड़ा नाम बन चुकी हैं। प्रियंका अब बॉलीवुड की फिल्मों में कम ही नजर आती हैं लेकिन उन्होंने उनकी फिल्मों को कोई नहीं भूल सकता। प्रियंका ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है और अपने काम से लोगों का दिल जीता है। प्रियंका फिल्म 'जय गंगाजल' का भी हिस्सा थीं जिसे प्रकाश राज ने निर्देशित किया था।



शूटिंग के बाद रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा

इस फिल्म में प्रियंका ने एक जांबाज पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। शूट के दौरान प्रियंका ने कुछ ऐसा कर दिया था कि वह फूट फूट कर रोने लगी थीं और फिर उन्हें चुप कराना पड़ा था। दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में प्रियंका के सह कलाकार और अभिनेता मानव कौल ने बताया था कि प्रियंका ने उन्हें गलती से मार दिया था जिसके बाद वह रोने लगी थीं।

When priyanka chopra could not stop crying after hitting manav kaul during jai gangajal shooting
जय गंगाजल - फोटो : फिल्म पोस्टर

मानव कौल ने इंटरव्यू में बताया था कि, 'हम फाइट सीन कर रहे थे। उन्हें उठकर मुझे मारना था तो वह उठीं लेकिन गलती से उन्होंने मेरे गले पर वार कर दिया।हां, इसमें कोई बड़ी बात नहीं थी। जब आप कोई मार धाड़ वाले सीन करते हैं तो कुछ ना कुछ गड़बड़ हो जाती है। कुछ तो बिगड़ सकता है और चोट भी लग सकती है'।

When priyanka chopra could not stop crying after hitting manav kaul during jai gangajal shooting
मानव कौल - फोटो : सोशल मीडिया

मानव ने कहा कि, टइस घटना के बाद प्रियंका मेरे पास आईं और मुझसे पूछा कि कहीं मुझे चोट तो नहीं लगी। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि नहीं नहीं और फिर वह रोने लगीं। वह इतना ज्यादा रोने लगीं कि एक घंटे तक मुझे सारा काम छोड़कर उन्हें चुप कराना पड़ा। वह बार बार कह रही थीं कि मुझे पता है मैंने तुम्हें चोट पहुंचाई हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
When priyanka chopra could not stop crying after hitting manav kaul during jai gangajal shooting
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इसका घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें प्रियंका रोती हुई नजर आ रही थीं और मानव उन्हें चुप करा रहे थे। साथ ही प्रियंका ने अपना कान भी पकड़ा था और मानव से माफी मांगी थी। प्रियंका ने यह फिल्म निक जोनस से शादी करने से दो साल पहले शूट की थी।


विज्ञापन
When priyanka chopra could not stop crying after hitting manav kaul during jai gangajal shooting
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका हाल ही में निक जोनस संग तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई थीं। दरअसल प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जोनस नाम हटा दिया था जिसके बाद ऐसी अफवाह फैल गई कि प्रियंका निक से तलाक ले रही हैं। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्होंने इन खबरों को गलत बता दिया। साथ ही प्रियंका और निक एक दूसरे संग खूब समय बिताते और प्यार जताते नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed