{"_id":"5e91a5a88ebc3e7117047dff","slug":"when-saif-ali-khan-apologies-to-amrita-singh-know-story-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब कैमरे पर सैफ को अमृता सिंह से मांगनी पड़ी थी माफी, जानिए ये दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब कैमरे पर सैफ को अमृता सिंह से मांगनी पड़ी थी माफी, जानिए ये दिलचस्प किस्सा
एक समय में पावर कपल कहे जाने वाले सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की लव लाइफ काफी चर्चा में रही। जब सैफ ने अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की तो इंडस्ट्री में किसी को यकीन ही नहीं हुआ। बाद में बेशक दोनों का तलाक हो गया हो लेकिन आज भी दोनों की पर्सनल लाइफ के किस्से सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक पुराना किस्सा फिर सामने आया है। ये तब की बात है जब सैफ ने अमृता से अपनी एक गलती के लिए माफी मांगी थी।
2 of 5
Amrita Singh and Saif Ali Khan
- फोटो : file photo
ये वो वक्त था जब सैफ और अमृता पति पत्नी थे। एक बार सैफ नाइट क्लब गए थे। यहां सैफ ने दो महिला प्रशंसकों के साथ डांस भी किया। लेकिन इस बात से नाराज उन दोनों लड़कियों में से एक के ब्वॉयफ्रेंड की सैफ से बहस हो गई और उस लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने सैफ को एक मुक्का मार दिया। हालांकि सैफ ने इस बात को आगे नहीं बढ़ने दिया, ताकि मामला मीडिया तक ना पहुंचे।
3 of 5
saif ali khan and amrita singh
हालांकि बाद में सैफ को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने कैमरे के सामने अमृता सिंह से इस बात की माफी मांगी और कहा कि वे कोशिश करेंगे कि इस तरह की चीजें अब आगे ना हों। बता दें अमृता सिंह से सैफ की मुलाकात तब हुई थी जब सैफ 21 साल के थे और अमृता 33 की। पहली मुलाकात में ही सैफ और अमृता एक दूसरे के दीवाने हो गए और एक दूजे के साथ रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kareena and Saif
- फोटो : file photo
अक्टूबर 1991 में सैफ और अमृता की धूमधाम से शादी हुई और अमृता छोटे नवाब की बेगम बन गईं थी। दोनों की शादी लगभग 13 साल चली और बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली। साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ से पहले कोर्ट मैरिज की फिर रिसेप्शन पार्टी दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
Kareena and Saif
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'टशन' के दौरान करीना की मुलाकात सैफ से हुई। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। शूटिंग से वक्त निकालकर दोनों साथ में घूमने जाते थे। इनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आए थे। वहीं, करीना कपूर की बात करें तो उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम आज रिलीज हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।