{"_id":"6736d65d2d7e2c3d350a06bb","slug":"when-salman-khan-talks-about-aishwarya-rai-abhishek-bachchan-marriage-as-per-report-2024-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: जब सलमान खान ने कही ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी को लेकर यह बात? आप भी सुनकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: जब सलमान खान ने कही ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी को लेकर यह बात? आप भी सुनकर हो जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:40 AM IST
सार
Salman Khan: जब एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी के बारे में कही थीं कुछ बातें, जिन्हें सुनकर सभी हैरान रह गए थे।
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच एक पुराना वीडियो सामने जिसमें सलमान खान, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को लेकर बात करते हुए नजर आए।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या और सलमान ने 2002 में अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन सलमान एक बार जब एक शो पर आए थे, जहां उन्होंने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के बारे में बात की थी।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सलमान खान से ऐश्वर्या के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के बारे में पूछा गया तो सिकंदर ने कहा था, "उनके बारे में क्या कहूं सर। मैं बस यही चाहता हूं कि, आप जानते हैं, मैं एक बात पर विश्वास करता हूं कि आपकी निजी जिंदगी आपकी निजी जिंदगी है। अगर मैं इसका बचाव करने जाऊं, तो सर, कहीं न कहीं कोई आपकी जिंदगी का हिस्सा था और आप उसे नकार रहे होंगे।"
उस दौरान इंटरव्यू के दौरान सलमान ने ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ शादी के बारे में भी बात की और अभिषेक की तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाईजान ने कहा, "सबसे अच्छी बात है चुप रहना। इतने साल बीत गए हैं, आप जानते हैं, वह किसी की पत्नी है, एक बड़े परिवार में शादी की है। मैं बहुत खुश हूं कि उसने अभिषेक से शादी की है। मुझे लगता है कि अभिषेक एक बेहतरीन इंसान हैं। आप नहीं चाहेंगे कि एक बार आपकी दोस्ती खत्म हो जाए, तो वह व्यक्ति आपके बिना दुखी रहे। आप चाहते हैं कि वह व्यक्ति आपके बिना वाकई बहुत खुश रहे। आपके सिर पर कोई बोझ ना है।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।