सब्सक्राइब करें

इस वजह से सलमान खान को क्लास से कर दिया गया था बाहर, फिर खुद टीचर ने मांगी थी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 29 May 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
when Salman Khan Was Punished In School For Overdue Fees share his old memory
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्में अरबों रुपये की कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में सलमान खान ने 2.63 अरब रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। लेकिन आपको शायद ये जानकर अजीब लगे कि एक बार सलमान अपनी स्कूल की फीस नहीं भर पाए थे और इस वजह से उन्हें क्लास से बाहर कर दिया गया था।

Trending Videos
when Salman Khan Was Punished In School For Overdue Fees share his old memory
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके चलते वो लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि बचपन में एक दिन उन्हें टीचर ने क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था। सलमान ने कहा कि जब मैं क्लास के बाहर खड़ा था तो मेरे पिता सलीम खान वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सलमान को देखते ही कहा कि ये क्या बदमाशी है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
when Salman Khan Was Punished In School For Overdue Fees share his old memory
salim khan

सलमान खान ने कहा, 'मेरे पिता को पता चला कि मेरी फीस टाइम पर जमा नहीं हो पाई जिसके चलते मुझसे क्लास के बाहर खड़ा कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अगले ही दिन स्कूल में जाकर मेरी फीस जमा करवाई और तब मेरी टीचर ने भी उनसे माफी मांगी।'

when Salman Khan Was Punished In School For Overdue Fees share his old memory
katrina kaif salman khan - फोटो : social media

हाल ही में सलमान खान ने बताया था कि आखिरी उनकी शादी क्यों नहीं हो रही है?, सलमान खान ने बताया कि उन्हें आज तक किसी लड़की ने प्रपोज ही नहीं किया है। इसके बाद सलमान ने कहा- 'मैं कैंडल लाइट डिनर नहीं करता हूं। हो सकता है कि अगर मैं कैंडल लाइट डिनर करता तो मुझे प्रपोजल मिलता। वैसे भी कैंडल लाइट में मुझे खाना दिखता नहीं हैं।'

विज्ञापन
when Salman Khan Was Punished In School For Overdue Fees share his old memory
salman khan - फोटो : social media

भारत के प्रमोशन के दौरान ही एक सलमान से सवाल किया गया कि क्या उन्हें उनकी शादी नहीं होने का दुख होता है। इस पर सलमान ने कहा- 'हां मुझे दुख है कि मुझे अब तक किसी ने शादी के लिए अप्रोच नहीं किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed