{"_id":"615a9f2f8ebc3e87522564a5","slug":"when-samantha-akkineni-told-that-naga-chaitanya-loves-me-despite-my-mistakes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: जब सामंथा अक्किनेनी ने बताया था, नागा चैतन्य मुझे गलतियों के बावजूद प्यार करते हैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: जब सामंथा अक्किनेनी ने बताया था, नागा चैतन्य मुझे गलतियों के बावजूद प्यार करते हैं...
एक समय था, जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता नागा चैतन्य और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का नाम उन जोड़ियों में शामिल था, जो फैंस के बीच अपनी कैमिस्ट्री की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाते हुए नजर आते थे। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। लंबे समय से दोनों की जिंदगी में चल रही उथल पुथल को लेकर चर्चा हो रही थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि, नागा और सामंथा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और फिर नागा चैतन्य ने इन अफवाहों को सच साबित किया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, वह अलग हो रहे हैं।
इन सब खबरों के बीच, सामंथा का एक थ्रोबैक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह बताती हुई नजर आ रही हैं कि, उनके पति नागा उन्हें भारी गलतियों के बावजूद प्यार करते हैं। इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने लिव इन रिलेशनशिप के बारे में भी बताया था। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू में बारे में।
2 of 5
समांथा अक्किनेनी
- फोटो : Instagram
दरअसल, साल 2019 में सामंथा तेलुगू शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में शामिल हुई थीं। इस दौरान सामंथा ने अपने पति नागा चैतन्य के बारे में खूब सारी बातें की थीं। इतना ही नहीं, सामंथा ने नागा को 'हसबैंड मटेरियल' बताया था। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा था कि, नागा ने उन्हें कुछ नहीं से बहुत कुछ तक जाना है। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि, एक इंसान के रूप में हम सब काफी सारी गलतियां करते हैं। नागा ने भी मुझे कई गलतियां करते हुए देखा है। ये एक बड़ी बात है कि, जो चीजें आपको अपने पार्टनर में पसंद नहीं हैं, आप इसके बावजूद उसे प्यार करते हैं।
3 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी
- फोटो : Social Media
इसके आगे सामंथा ने ये भी बताया था कि, वह नागा चैतन्य संग शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। साथ ही अपना एक बेडरूम सीक्रेट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि, चाई की शादी उनके तकिए से हुई है। चाहे मैं उन्हें कितना भी गले लगाना चाहती हूं, लेकिन हमारे बीच हमेशा उनका तकिया रहता है। वैसे अब मैं इससे ज्यादा कुछ कहूंगी, तो वह मुझे मार डालेंगे। मुझे लगता है कि, मैंने काफी कुछ कह दिया है। बता दें कि, सामंथा नागा को प्यार से चाई कहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
samantha and naga
जानकारी के लिए बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा की पहली मुलाकात साल 2009 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। यहां पर सामंथा ने नागा को पहली नजर में ही अपना दिल दे दिया था। हालांकि, दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी और फिर धीरे-धीरे नागा को भी एक्ट्रेस से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ को एंजॉय किया।
विज्ञापन
5 of 5
samantha ruth prabhu
नागा और सामंथा ने साल 2017 में गोवा में शादी रचाई थी। दोनों की शादी लंबे समय तक चर्चाओं में रही थी। क्योंकि दावा किया जाता है कि, दोनों की शादी में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इतना ही नहीं, कपल की शादी दक्षिण भारतीय और फिर ईसाई रीति-रिवाज से हुई थी। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते का दुखत अंत हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।