साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान ने डेब्यू के साथ ही लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है। सारा को लोग काफी पसंद करते हैं। ना केवल उनकी अदाकारी की वजह से बल्कि उनके स्वभाव की वजह से भी। सारा का ड्रेसिंग सेंस लोगों को यूं तो बेहद पसंद आता है। लेकिन कई बार फिल्मी सितारों से भी ड्रेसेज का चयन करने में गलती हो जाती है जिस वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं।
जब सारा अली खान के फैशन सेंस पर लोगों ने खड़े कर दिए थे सवाल, बोले- 'रजाई क्यों पहन ली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान को अक्सर क्लासिक व्हाइट चिकन वर्क कुर्ती, कढ़ाई वाली जूती, मल्टी कलर्ड बैंगल्स, सिल्वर चंकी जूलरी, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और टाई-डाई ब्लॉक प्रिंट दुपट्टे में देखा जात है। उनके इस सिंपल लुक को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन सारा से भी एक बार गलती हो चुकी है जिसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा था।
दरअसल साल की शुरुआत में दिल्ली में आयोजित हुए Blenders Pride Fashion Tour के दौरान सारा अली खान ने अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक किया था। इस दौरान सारा ने दो ऐसी ड्रेसेज पहनी थीं जो उनके फैंस को जरा भी पसंद नहीं आईं। इसमें से एक ड्रेस को तो फिर भी फैंस ने बर्दाश्त कर लिया। लेकिन दूसरी ड्रेस में सारा को देखकर फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।
सारा ने इस दौरान पिंक कलर का लहंगा हैवी कशीदाकारी जड़ाऊ लहंगा पहना था। इस पिंक लहंगे के साथ सारा ने लाइट मेकअप किया था और ज्वैलरी भी नहीं पहनी थी। हाथ की जटिल कढ़ाई के साथ गोटा पट्टी में डिजाइन किया गया ये लंहगा तो फिर भी सारा के फैंस को पसंद आया। लेकिन सारा के दूसरे ड्रेस को फैंस ने बिल्कुल ही नापसंद कर दिया।
सारा ने जो दूसरा लहंगा पहना था वो कशीदाकारी किया हुआ डार्क मैरून लहंगा था। इस लहंगे को नया लुक देने के लिए इसमें रफल स्टाइल वाली 3/4 स्लीव्स का इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ ही सार ने एक हैवी नेकलेस पहना था। लेकिन सारा का ये लुक उनके फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। किसी को सारा का ये लुक काफी बकवास लगा। तो किसी यूजर ने सारा को इस लुक में देख उनसे पूछ लिया कि 'ज्यादा ठंड लग रही है क्या ? रजाई क्यों पहन ली?
पढ़ें: 'केदारनाथ' के दो साल पूरे होने पर फिर भावुक हुईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, दिवंगत अभिनेता को बताया शिवभक्त