{"_id":"5ea66f148ebc3e90343d584c","slug":"when-shah-rukh-khan-lying-to-gauri-khan-for-honeymoon-location","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब शादी के बाद शाहरुख ने गौरी से छुपाई ये बात, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब शादी के बाद शाहरुख ने गौरी से छुपाई ये बात, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Gauri Khan and Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के मोस्ट परफेक्ट और स्टाइलिश कपल हैं। जब शाहरुख, गौरी से पहली बार मिले थे उनकी उम्र महज 18 साल थी। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के यहां पार्टी में हुई थी। जहां से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर बात शादी तक पहुंचीं। क्या आप जानते हैं बादशाह खान ने हनीमून को लेकर गौरी से झूठ बोला था। लॉकडाउन में सितारों से जुड़ी थ्रोबैक तस्वीरें और किस्से खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसे मे आज हम आपको शाहरुख और गौरी के हनीमून से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हैं।
2 of 6
gauri khan, shah rukh khan
- फोटो : file photo
साल 2019 में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख ने अपने हनीमून से जुड़ा एक राज बताया था। दरअसल अवॉर्ड शो में विक्की कौशल ने शाहरुख को एक तस्वीर दिखाई थी कि जो उनके हनीमून के दौरान ली गई थी। तस्वीर में शाहरुख और गौरी दोनों नजर आ रहे थे।
3 of 6
gauri khan, shah rukh khan
- फोटो : file photo
तस्वीर देख शाहरुख ने कहा कि 'गौरी से मैंने वादा किया था कि हम हनीमून के लिए पेरिस जाएंगे लेकिन मेरे पास उस समय उतने पैसे नहीं थे। मैं काफी गरीब भी था। फिर मेरी फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग दार्जलिंग में होनी थी, मैंने सोचा ये अच्छा मौका है। मैं गौरी को अपने साथ पेरिस बताकर दार्जलिंग ले गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
gauri khan, shah rukh khan
- फोटो : file photo
शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही थी। शाहरुख को गौरी के माता-पिता को मनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
shah rukh khan
- फोटो : social media
शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी जो साल 2018 में आई थी। उनकी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद से शाहरुख ने अभी तक अपनी नई फिल्म का एलान नहीं किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।