फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शाहरुख खान ने गौरी से कहा था- 'चलो बुर्का पहनो और नमाज पढ़ो', हैरान रह गया था छिब्बर परिवार

Sat, 28 Nov 2020 08:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 28 Nov 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Told Gauri chibber To wear burqa and read namaaz
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

शाहरुख खान और गौरी खान (Gauri Khan) की गिनती बॉलीवुड के बेस्ट पल में होती है। एक तरफ शाहरुख जहां सुपरस्टार हैं वहीं गौरी देश की बड़ी इंटीरियर और फैशन डिजाइनर हैं। दोनों 29 साल से साथ हैं और ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। ये बात तो सभी जानते हैं कि गौरी पंजाबी परिवार से आती हैं और शाहरुख मुस्लिम फैमिली से। 

When Shah Rukh Khan Told Gauri chibber To wear burqa and read namaaz
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) की इंटरकास्ट शादी हुई थी। शाहरुख और गौरी को एक-दूसरे का साथ पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया और आखिरकार दोनों ने 25 अक्टूबर, 1991 को शादी कर ली थी।

When Shah Rukh Khan Told Gauri chibber To wear burqa and read namaaz
Shahrukh Khan and Gauri Khan - फोटो : file photo

इसी संबंध में एक ऐसा किस्सा है जिससे गौरी के परिवार वाले हैरान रह गए थे। दरअसल शाहरुख खान ने गौरी छिब्बर के परिवार वालों के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन में एक प्रैंक किया था जिसके बाद वो सभी हैरान गए थे। इस बात का खुलासा शाहरुख ने फरीदा जलाल को दिए एक इंटरव्यू में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Told Gauri chibber To wear burqa and read namaaz
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : Twitter: @TaranaSammu

शाहरुख ने बताया था, ''शादी के बाद रिसेप्शन में मुझे याद है उसकी पूरी फैमिली, ओल्ड फैशन लोग, मैं उन सबका सम्मान करता हूं लेकिन उस समय उस ओल्ड फैशन रिसेप्शन में सभी वहां बैठे थे और मैं करीब 1.15 पर वहां आया था। मैंने सुना उसके परिवार के लोग आपस में बात कर रहे थे कि ये मुस्लिम लड़का है, क्या गौरी का नाम बदल देगा? क्या वो मुस्लिम बन जाएगी?''

विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Told Gauri chibber To wear burqa and read namaaz
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने बताया, "मैं सभी की बातें सुन रहा था। मैंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा ओके गौरी, बुर्का पहनो और अब चलो नमाज पढ़ते हैं। पूरा परिवार हैरान होकर देख रहा था कि इतनी जल्दी धर्म बदल दिया, मैंने उनसे कहा अबसे ये हर समय बुर्का पहनेगी, घर से नहीं निकलेगी और हम इसका नाम आयशा रख देंगे और वो ऐसे ही रहेगी।" हालांकि शाहरुख ने गौरी के परिवार के साथ मजाक किया था।

देखें ये वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed