{"_id":"64185da7d59cb52173011a1b","slug":"when-shilpa-shetty-exposed-akshay-kumar-made-this-serious-allegation-2023-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty: जब शिल्पा शेट्टी ने खोल दी थी अक्षय कुमार की पोल, लगाया था यह गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpa Shetty: जब शिल्पा शेट्टी ने खोल दी थी अक्षय कुमार की पोल, लगाया था यह गंभीर आरोप
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शिल्पा शेट्टी का शुमार होता है। शिल्पा ने अपने अभिनय के दम पर 90 के दशक में हर हिंदुस्तानी के दिलों पर राज किया। शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके कई योगा वीडियो सोशल माडिया पर भी मौजूद हैं। लेकिन आज हम आपको शिल्पा शेट्टी और अभिनेता अक्षय कुमार से जुड़ा वाकया बताने जा रहे हैं।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता अक्षय कुमार के बीच अफेयर की खबरों की चर्चा एक दौर में बॉलीवुड के गलियारों में खूब हुआ करते थे। दोनों मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994) की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे। कपल ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस बारे में शिल्पा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर इस रिश्ते के टूटने की वजह क्या थी। शिल्पा ने साल 2000 में रिश्ता टूटने के बाद एक अखबार को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने इसके बारे में बात की थी।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा ने इंटरव्यू में बताया था कि वह अक्षय कुमार से बहुत प्यार करती थीं, लेकिन जब उन्हें पता चला की अक्षय उन्हें चीट कर रहे हैं, तो वह बुरी तरह टूट गईं। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि अक्षय कुमार उनके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए वे ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे। शिल्पा ने बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह शॉक्ड रह गईं।
ब्रेकअप की खबर पर शिल्पा ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि वह मेरे लिए सबसे बुरा दौर था। क्योंकि मेरा भरोसा टूटा था। लेकिन समय के साथ अब मैं इससे उबर गई हूं और अब मैं खुश हूं। शिल्पा ने कहा कि पेशेवर तौर पर मेरे लिए सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन मेरी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। शिल्पा ने तो अक्षय पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया था।
शिल्पा और अक्षय दोनों अब अपनी शादी-शुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। अक्षय ने जहां 2001 में ट्विंकल से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। जबकि शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राजकुंद्रा के साथ 2009 में शादी की। वह एक बच्ची और 8 साल के बेटे की मां हैं। इसके साथ ही वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ और करियर में भी काफी सफल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।