साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को हुआ था। इस साल श्रुति अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रुति हासन एक मल्टी टैलेंटेड अदाकारा हैं। वो एक बहुत अच्छी अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही साथ बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। श्रुति हासन अक्सर चर्चाओं में रहती हैं, उनका हमेशा से ही विवादों से भी गहरा नाता रहा है।
इस हीरो के साथ आपत्तिजनक अवस्था में बैठी नजर आईं थीं श्रुति हासन, सेट से लीक हुईं थीं बोल्ड तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति हासन ने साउथ इंडियन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपना परचम लहराया है। हालांकि बॉलीवुड में उनकी अब तक कोई खासी शानदार पारी नहीं रही। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने लुक्स से फैंस के दिलों में जगह बना ली है। श्रुति हासन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी सर्जरी की वजह से तो कभी फिल्मों के बोल्ड सीन को लेकर। श्रुति की कुछ बोल्ड तस्वीरें भी लीक हुई थीं जिसके कारण वो रातो-रात सुर्खियों में आ गई थीं।
दरअसल साल 2014 में जब श्रुति हासन अपनी तमिल फिल्म 'येवडु' की शूटिंग कर रही थीं। उसी वक्त उनकी कुछ तस्वीरें लीक हो गई थीं। जिसकी वजह से श्रुति खासी चर्चा में आ गई थीं। श्रुति इस फिल्म के लिए एक गाना 'डिंपल पिंपल' की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें लीक हो गईं। इन तस्वीरों ने श्रुति को रातों-रात सुर्खियों में ला दिया। ये तस्वीरें इतनी वायरल हुईं कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली तस्वीरें बन गई थीं।
इसके अलावा श्रुति अपनी बॉलीवुड फिल्म 'डी डे' के लिए भी काफी चर्चा में रही थीं। इस फिल्म में श्रुति ने एक वैश्या का किरदार निभाया था। फिल्म का एक पोस्टर खासा विवादों में भी रहा था। इस पोस्टर में श्रुति हासन आपत्तिजनक अवस्था में अर्जुन रामपाल के साथ बैठी नजर आई थीं। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म में श्रुति ने काफी बोल्ड सीन भी दिए थे।
बात करें श्रुति के वर्कफ्रंट की तो उनका करियर उनके माता-पिता की तरह हिट नहीं रहा है। श्रुति ने कई सुपरहिट साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने वारनम आयिरम, पृथ्वी, येननामो येधो, सहित कई फिल्मों में काम किया है। श्रुति ने फिल्म 'लक' से बॉलीवुड मे कदम रखा था। हालांकि ये फिल्म उनकी खासी कामयाब नहीं हुई थी। इसके अलावा उन्होंने 'दिल तो बच्चा है जी', 'रमैया वस्तावैया', 'वेलकम बैक और गब्बर' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
पढ़ें: 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या ने की सगाई, शेयर कीं रोका सेरेमनी की तस्वीरें