फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार सामने आईं तस्वीरें, आखिर श्रीदेवी को दुबई में अकेला छोड़ कहां गए थे बोनी कपूर

Wed, 28 Feb 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
when sridevi died boney kapoor attend up investors summit 2018
श्रीदेवी और बोनी कपूर

बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत की खबर जब पहली बार आई तो किसी को यकीन नहीं हुआ। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई लेकिन उनके फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। शादी समारोह में शामिल होने गईं श्रीदेवी को दुबई में उनके परिवार ने आखिर अकेले क्यों छोड़ दिया।

when sridevi died boney kapoor attend up investors summit 2018
Sridevi

श्रीदेवी की मौत की खबर के साथ यह मीडिया रिपोर्ट्स आई कि उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी दोनों साथ थे लेकिन बाद में पता चला कि बोनी और छोटी बेटी वापस मुंबई लौट गए थे जबकि श्रीदेवी अकेले दुबई में ही रुक गईं। पल-पल बदलती जानकारी ने श्रीदेवी की मौत की गुत्थी को और उलझा दिया। इन सबके बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर इस बीच बोनी कपूर कहां थे इसे लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं। चलिए हम हम आपको बताते हैं कि श्रीदेवी के दुबई जाने से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ और बोनी कपूर उस दौरान कहां थे।

आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें

when sridevi died boney kapoor attend up investors summit 2018

बोनी कपूर भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए 18 फरवरी को मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए। शादी में शामिल होने के बाद बोनी कपूर बेटी खुशी के साथ 21 फरवरी को वापस भारत लौट आए। बोनी कपूर 22 फरवरी को लखनऊ में यूपी इनवेस्टर्स समिट 2018 में शामिल होने के लिए पहुंचे। जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गईं। इन्वेस्टर्स समिट में बोनी ने यूपी में निवेश करने के लिए 350 करोड़ का एमओयू साइन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
when sridevi died boney kapoor attend up investors summit 2018
sridevi

खलीज टाइम्स के मुताबिक बोनी कपूर श्रीदेवी को डिनर डेट पर ले जाना चाहते थे इस वजह से वह सरप्राइज देने के लिए 24 फरवरी को दोबारा मुंबई से दुबई रवाना हुए। बोनी कपूर शनिवार को अमीरात की फ्लाइट EK507 से दुबई करीब शाम 5 बजे पहुंचे। दुबई एयरपोर्ट से बाहर निकलने में करीब 25-30 मिनट लगते हैं। बोनी कपूर करीब 5.30 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकले। एयरपोर्ट से जुमैरा होटल पहुंचने में 25 मिनट लगते हैं। शाम के करीब 6 बजे वह श्रीदेवी के होटल पहुंचे। 

विज्ञापन
when sridevi died boney kapoor attend up investors summit 2018
श्रीदेवी

UAE के अखबार खलीज टाइम्स ने दुबई फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के हवाले से कहा है कि श्रीदेवी की मौत नशे की हालत में दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से हुई। अब तक उनका शव परिवार को नहीं सौंपा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed