फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी यह डिमांड, इसके बाद किया था चांद का दीदार

Thu, 13 Oct 2022 11:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Oct 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
when Sridevi had Karwa chauth fast for boney kapoor during travel demands to pilot to turn plane to see moon
श्रीदेवी-बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल 13 अक्तूबर 2022 को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवाचौथ का व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। तमाम बॉलीवुड अदाकाराएं भी इस व्रत को विधि-विधान से रखती हैं। हर साल एक्ट्रेस के करवाचौथ व्रत सुर्खियों में रहते हैं। शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय, रवीना टंडन, बिपाशा बासु समेत तमाम एक्ट्रेस यह व्रत रखती हैं। वहीं, इस साल कई एक्ट्रेस का पहला करवाचौथ है, जिनमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल है। बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी अपने पति बोनी कपूर के लिए यह व्रत पूरे नियम से रखती थीं। करवाचौथ से जुड़ा उनका एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी है, आइए जानते हैं...



Superstars As Ghost: मिलिए बड़े परदे के 10 सुपरस्टार भूतों से, धर्मेंद्र, अमिताभ, शाहरुख, सलमान सब शामिल

when Sridevi had Karwa chauth fast for boney kapoor during travel demands to pilot to turn plane to see moon
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एक बार श्रीदेवी इस व्रत के दौरान हवाई यात्रा कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपना व्रत हवाई जहाज में ही खोला था। अपने व्रत को तोड़ने के लिए श्रीदेवी ने पायलट से ऐसी डिमांड कर दी थी, जिसे पूरा करना आसान नहीं था। हालांकि, उस वक्त श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की ऊंचे दर्जे की अदाकारा थीं। उनका अपना रुतबा था। ऐसे में पायलट के लिए उनकी डिमांड अस्वीकार करना संभव नहीं था और आखिरकार एक्ट्रेस की इच्छा पूरी की गई।

Monica O My Darling: राजकुमार राव की 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' इस दिन होगी रिलीज, जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल

when Sridevi had Karwa chauth fast for boney kapoor during travel demands to pilot to turn plane to see moon
श्रीदेवी-बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उस साल श्रीदेवी और बोनी कपूर मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रहे थे और उनकी फ्लाइट रात की थी। यह करवा चौथ का दिन था। ऐसा नियम है कि करवा चौथ पर पति के हाथ से पानी पीकर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। लेकिन, हवाई जहाज से कहीं चांद दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में श्रीदेवी ने विमान के पायलट से हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ने की गुजारिश की, जहां से आसानी से चांद दिख सके। श्रीदेवी की इस गुजारिश को पायलट ने मान लिया और विमान की दिशा बदलकर चांद के दर्शन कराए। इस तरह श्रीदेवी ने चांद का दीदार करने के बाद अपना व्रत खोला।

Iran Hijab Row: हिजाब के विरोध में उतरीं एलनाज नोरौजी, बिकिनी में फोटो शेयर कर लिखा- 'माय बॉडी माय चॉइस'

विज्ञापन
विज्ञापन
when Sridevi had Karwa chauth fast for boney kapoor during travel demands to pilot to turn plane to see moon
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि श्रीदेवी और बोनी कपूर एक बार फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश’की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क में थे। तब भी श्रीदेवी ने विदेश में करवाचौथ का व्रत रखा था। आपको बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में निधन हो गया था। अपनी चहेती अदाकार के अचानक निधन से फैंस शोक में डूब गए थे। चार दिन बाद उनका शव भारत आया था और मुंबई में उन्हें लाखों फैंस ने अंतिम विदाई दी थी।

Urfi Javed: 'हाय हाय ये मजबूरी' गाने पर उर्फी और अंजलि अरोड़ा ने लगाए ठुमके, लोग बोले- दोनों जोकर एक साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed