{"_id":"5feaab158ebc3e3c513d7b14","slug":"when-sunny-deol-removes-his-slippers-to-beat-someone-salman-khan-revealed-the-incident-hema-malini-and-dharmendra-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पेट्रोल पंप पर बदमाशों से घिरे सनी देओल ने मारने के लिए निकाल ली थी चप्पल, फिर जो हुआ वो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब पेट्रोल पंप पर बदमाशों से घिरे सनी देओल ने मारने के लिए निकाल ली थी चप्पल, फिर जो हुआ वो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan and sunny deol
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ढाई किलो का हाथ...जैसे लोकप्रिय डायलॉग देने वाले बॉलीवुड के सनी पाजी यानि कि सनी देओल इंडस्ट्री के कुछ चुनिंंदा सुलझे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं। सनी ना तो किसी कैंप का हिस्सा रहे हैं और ना ही किसी ग्रुपिज्म के साथ खड़े दिखाई दिए हैं। सनी देओल के लिए ऐसा कहा जाता है कि वो गुस्सा कम करते हैं लेकिन सलमान खान ने सनी देओल से जुड़ा एक वाकया का खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि सनी ने एक दिन गुस्से में चप्पल निकाल ली थी।
2 of 5
sunny deol
- फोटो : Social Media
बता दें कि सनी देओल अपनी किसी फिल्म के प्रामोशन के लिए बिग बॉस के घर गए थे। ये शो सलमान खान होस्ट करते हैं। शो के दौरान सलमान खान ने सनी देओल से जुड़े कई किस्से दर्शकों को सुनाए थे। उन्हीं में से एक किस्सा यही थी, जिसमें सलमान खान ने बताया कि सात-आठ लोगों ने सनी देओल को घेर लिया था।
3 of 5
सन्नी देओल
- फोटो : PTI
ये किस्सा साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म बेताब से पहले का है। सनी देओल किसी पेट्रोल पंप पर थे और तभी उन्हें सात-आठ लड़कों ने घेर लिया था और उन्हें छेड़ने लगे थे। सनी देओल ने पहले उन्हें टोका लेकिन वो नहीं माने और लगातार कमेंट करते रहे। इसके बाद सनी देओल को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने गुस्से मे अपनी चप्पल निकाल ली। सनी देओल का यह रुप देख सभी लड़के वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
बता दें कि सनी देओल ने फिल्म बेताब से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और ये उनकी पहले फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
sunny deol pm modi
फिल्मों के साथ-साथ सनी देओल अब राजनीति में भी सक्रिय हो गए हैं। सनी देओल भाजपा के टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं। सनी देओल ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सनी देओल ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो राष्ट्रीय फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।