{"_id":"616a55b565529d79962532e3","slug":"when-the-wives-of-producers-used-to-make-fun-of-dream-girl-hema-malini-say-madrasan-aa-gayi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini Birthday: जब प्रोड्यूसर्स की पत्नियां उड़ाती थीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का मजाक, कहती थीं ‘मद्रासन आ गई’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini Birthday: जब प्रोड्यूसर्स की पत्नियां उड़ाती थीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का मजाक, कहती थीं ‘मद्रासन आ गई’
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल और बीजेपी से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी आज अपना 73वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्तूबर 1948 को तमिलनाडु के अमंकुदी में हुआ था। हेमा मालिनी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम स्थापित किया है। हेमा मालिनी ने फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ राज कपूर नजर आए थे। इसके बाद हेमा ने 'शोले', 'सीता गीता', 'नसीब', 'जॉनी मेरा नाम', 'सत्ते पे सत्ता', 'त्रिशूल', 'क्रांति', 'प्रेम नगर' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
हेमा मालिनी हमेशा अपनी फिल्मों के अलावा निजी जीवन की वजह से सुर्खियां में रही हैं। कई बार उन्हें तारीफ मिली, तो कई बार एक्ट्रेस को आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है। लेकिन शायद ही आप ये जानते होंगे कि, हेमा मालिनी को अपनी साड़ियों की वजह से भी लोगों की बातें सुननी पड़ती थीं और ये बात खुद हेमा ने बताई थी।
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने की वजह से हेमा मालिनी के फैशन में कांजीवरम साड़ी हमेशा रही है। आज भी वह अक्सर कांजीवरम साड़ी पहने स्पॉट होती हैं, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अपने करियर की शुरुआती दिनों में जब हेमा मालिनी साड़ी पहननी थीं, तब प्रोड्यूसर की पत्नियां तक उनका मजाक उड़ाती थीं और उन्हें मद्रासन कहती थीं।
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 में हेमा मालिनी ने ‘फिल्मफेयर’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि, उनकी मां उन्हें हमेशा पारंपरिक साड़ी पहनाती थीं। वह हमेशा इसका विरोध करती थीं, लेकिन हेमा की अपनी मां के आगे एक नहीं चलती थी। इसी वजह से उन्होंने अपने कल्चर में पारंपरिक साड़ी को शामिल कर लिया था। वह हमेशा बड़े-बड़े इवेंट्स में साड़ी पहने ही नजर आने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे हेमा ने बताया था कि, जब भी मैं कांजीवरम साड़ी पहनती थीं, तब निर्माताओं की पत्नियां (खासकर पंजाबी) मुझ पर हंसती थीं। वह मेरी साड़ी और ब्लाउज का मजाक उड़ाती थीं। वह कहती थीं, देखो, मद्रासन आ गई। हालांकि, हेमा पर इन बातों का कोई असर नहीं पड़ता था। इसके आगे हेमा ने बताया था कि, उनकी परवरिश में मां का बहुत बड़ा हाथ था। वह आज अपनी जिंदगी में जो भी हैं, उनकी वजह से ही हैं। उन्हें उनकी मां ने ही शास्त्रीय नृत्य सीखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
5 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स
हेमा मालिनी ने बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी सफलता हासिल की है। वह वर्तमान में उत्तरप्रदेश के मथुरा से लोकसभा सांसद हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई अवॉर्ड्स हासिल किए हैं। हेमा को साल 2000 में भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, वह फिल्मफेयर के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजी जा चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।