{"_id":"58e70c304f1c1b081a5b505a","slug":"when-yesteryear-actress-asha-parekh-went-into-depression-and-had-suicidal-thoughts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दौलत-शोहरत के बावजूद भी अकेली रह गई ये हीरोइन, करने वाली थी सुसाइड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दौलत-शोहरत के बावजूद भी अकेली रह गई ये हीरोइन, करने वाली थी सुसाइड
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 07 Apr 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
आशा पारेख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 और 70 के दशक में फिल्मी परदे पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन आशा पारेख इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्होंने नाम, दौलत-शोहरत तो कमाई ही साथ ही लोगों का प्यार और जुड़ाव भी मिला। लेकिन इतनी सफलता के बाद भी आशा पारेख की जिंदगी में भी एक ऐसा वक्त आया था जब उन्हें डिप्रेशन ने अपनी बांहों में जकड़ लिया और उनके मन में सुसाइड जैसे ख्याल आने लगे।
asha parekh bollywood flashback
अपने करियर में आशा पारेख ने 70 के दशक के हर बड़े स्टार के साथ काम किया। जाहिर है ये डिप्रेशन उनके फिल्मी करियर की वजह से नहीं था। आशा पारेख डिप्रेशन का शिकार तब हुईं जब उनके पेरेंट्स गुजर गए। आशा पारेख ने इसका खुलासा खुद किया है।
आशा पारेख
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने कहा, 'वो मेरे लिए बहुत बुरा दौर था। मैं अपने पेरेंट्स को खो चुकी थी। मैं बिल्कुल अकेली पड़ गई थी और सब कुछ मुझे अकेले ही संभालना था। इसकी वजह से मैं डिप्रेशन में रहने लगी। मुझे बहुत बुरा लगता था और कई बार सुसाइड करने जैसे विचार मन में आते थे। लेकिन फिर मैं उससे बाहर निकली और ये मेरे लिए काफी संघर्ष भरा था। इसमें मुझे डॉक्टरों की मदद लेनी पड़ी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म के एक सीन में मनोज कुमार के साथ आशा पारेख
आशा पारेख कहती हैं कि एक एक्टर के तौर पर उनके पास फैंस का ढेर सारा प्यार है लेकिन आज भी वो अकेला ही महसूस करती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'ये अकेलापन ही है। सफलता की चोटी पर पहुंचने के बाद आप हमेशा अकेले ही होते हो। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरे साथ मेरे पेरेंट्स थे। मेरी मां मेरी करियर के लिए रीड की हड्डी के समान थीं, वो मेरी जिंदगी थीं। उनको खोने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई। लेकिन ये बहुत बड़ी राहत है कि वो बुरा दौर अब खत्म हो चुका है।'
विज्ञापन
आशा पारेख
आशा पारेख ने अपनी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, जिसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में कीं और अवॉर्ड जीते। उनकी छवि एक ऐसी अभिनेत्री की थी जिस तक पहुंचना या मिलना आसान काम नहीं है और शायद इसीलिए किसी ने कभी भी उनका हाथ नहीं मांगा।
ऐसा नहीं है कि उनके माता-पिता ने शादी करवाने के लिए कोशिश नहीं की, पर हालात कुछ ऐसे बने कि किसी भी लड़के के साथ उनकी शादी की बाद नहीं बनी और वो कुंवारी ही रह गईं।
ऐसा नहीं है कि उनके माता-पिता ने शादी करवाने के लिए कोशिश नहीं की, पर हालात कुछ ऐसे बने कि किसी भी लड़के के साथ उनकी शादी की बाद नहीं बनी और वो कुंवारी ही रह गईं।