{"_id":"6610010ee052bd12d6038dec","slug":"where-did-merry-christmas-fail-to-win-audience-heaet-sriram-raghavan-broke-his-silence-on-failure-2024-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Merry Christmas: दर्शकों का दिल जीतने में कहां चूकी 'मैरी क्रिसमस'? श्रीराम राघवन ने असफलता पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Merry Christmas: दर्शकों का दिल जीतने में कहां चूकी 'मैरी क्रिसमस'? श्रीराम राघवन ने असफलता पर तोड़ी चुप्पी
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने पहली बार श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के लिए साथ काम किया। हालांकि, रिलीज होने पर फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ने में असफल रही। इस पर अब फिल्म निर्माता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही असफलता के पीछे का कारण बताकर सुर्खियों में आ गए हैं।
2 of 5
मैरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में, श्रीराम राघवन ने 'मैरी क्रिसमस' की बॉक्स ऑफिस विफलता के बारे में बात की और खुलासा किया कि यह 'अंधाधुन' की सफलता थी जिसने उन्हें जोखिम लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, 'आप हर फिल्म से कुछ न कुछ सीखते हैं। हर फिल्म आपकी पहली फिल्म की तरह ही होती है। यह इंडस्ट्री इसी तरह काम करती है। जहां तक मेरी नजर में बात है, मैं जो विषय चुनता हूं उनमें कुछ विविधता तलाशने की कोशिश करता हूं। भले ही वे सभी थ्रिलर शैली में हों, उनमें थोड़ी विविधता है।'
3 of 5
मैरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीराम राघवन ने आगे कहा, 'यह ठीक है। हमें इसे स्वीकार करना होगा। यह अंधाधुन जैसा नहीं था, जिसे हर तरफ से इतना प्यार मिला। मैं अंधाधुन को इतने प्यार की उम्मीद भी नहीं कर रहा था, लेकिन यह अंधाधुन की सफलता थी जिसने हौसला बढ़ाया।'
श्रीराम राघवन ने अपनी बात में जोड़ा, 'मुझे कुछ प्रयोगात्मक और जोखिम भरा करना था। मुझे पता था कि कुछ लोगों को फिल्म धीमी लगेगी, लेकिन मैं दिल से उम्मीद कर रहा था कि फिल्म बड़े पर्दे पर चलेगी और उसे दर्शक मिलेंगे मेरा अपना मूल्य है, और फिल्म को जो प्रतिक्रिया मिली उससे मैं संतुष्ट हूं।'
'मैरी क्रिसमस' एक भारतीय नव-नोयर रहस्य थ्रिलर फिल्म है जो फ्रेडरिक डार्ड के फ्रांसीसी उपन्यास ले मोंटे-चार्ज (बर्ड इन ए केज) पर आधारित है। फिल्म में राधिका आप्टे, संजय कपूर और विनय पाठक सहित अन्य लोग भी प्रमुख भूमिकाओं में थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 26.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म को सभी ने पसंद किया था, लेकिन समाज के एक वर्ग को फिल्म का अंत निराशाजनक लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।