फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रितु शिवपुरी: अब कहां हैं 'लाल दुपट्टे' वाली हीरोइन, तस्वीरों में देखिए कैसे 46 की उम्र में भी लगती हैं 20 साल की

Tue, 22 Jun 2021 03:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 22 Jun 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
where is aankhen actress Ritu shivpuri she looks beautiful at the age of 46 know details
रितु शिवपुरी - फोटो : Instagram

'लाल दुपट्टे वाली अपना नाम तो बता' ये गाना आज भी दर्शकों की जुबां पर रहता है। साल 1993 में रिलीज हुई गोविंदा और चंकी पांडे की फिल्म 'आंखें' तो आप सबको याद होगी। इस फिल्म में गोविंदा डबल रोल में नजर आए थे, तो वही चंकी पांडे ने भी फिल्म से सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म में कादर खान ने गोविंदा और चंकी पांडे के पिता की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में एक ऐसी अभिनेत्री थी जिन्होंने अपनी चेहरे की मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था। इस अभिनेत्री का नाम है रितु शिवपुरी। 28 साल के बाद भी रितु बहुत ही खूबसूरत हैं चलिए जानते हैं आज कल ये अभिनत्री अपनी जिंदगी में क्या कर रही हैं।



ज्वैलरी  डिजाइनर बन गईं हैं रितु शिवपुरी

'आंखें' से 1993 में फिल्म जगत में कदम रखने वाली रितु ने अपने करियर में बहुत अधिक फिल्में नहीं की हैं। बॉक्स-ऑफिस पर उनकी बहुत ही कम फिल्में कमाल कर पाईं। साल 2006 में उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'इक जिंद इक जान' में काम किया था और उसके बाद से ही वो बड़े परदे से गायब हैं। फिल्मी परदे से दूर होने के बाद रितु ने बतौर ज्वैलरी डिजाइनर अपना एक नया सफर शुरू किया।

where is aankhen actress Ritu shivpuri she looks beautiful at the age of 46 know details
रितु शिवपुरी - फोटो : Instagram

टेलीविजन में भी किया काम

लंबे समय से फिल्मी परदे से गायब रहीं रितु ने साल 2016 में शो '24' के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। टेलीविजन पर भी दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। रितु इस प्यार को क्या नाम दूं, नजर, विष और करणजीत कौर - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियॉन में नजर आईं थी। हालांकि 2019 के बाद इस अभिनेत्री ने टेलीविजन पर भी कोई शो नहीं किया। 

where is aankhen actress Ritu shivpuri she looks beautiful at the age of 46 know details
रितु शिवपुरी - फोटो : Instagram

46 साल की रितु आज भी दिखती हैं खूबसूरत

अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली रितु 46 साल की उम्र में भी बहुत ही खूबसूरत हैं। बीतते सालों के साथ वो और भी अधिक खूबसूरत होती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर जब भी ये अभिनेत्री कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं तो प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थकते। हाल ही में रितु ने गोल्डन ड्रेस पहने एक तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थी, इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मेरी बचपन की क्रश' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘स्टनिंग ब्यूटी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
where is aankhen actress Ritu shivpuri she looks beautiful at the age of 46 know details
Instagram - फोटो : रितु शिवपुरी

इन फिल्मों में किया रितु ने काम

रितु ने अपने अब तक के करियर में सिर्फ 16 फिल्में की। इन फिल्मों में आंखें, हद कर दी आपने, भाई-भाई, काला साम्राज्य, लज्जा जैसी फिल्में शामिल है। अपनी पहली फिल्म 'आंखें' से इस अभिनेत्री को जितना दर्शकों का प्यार मिला उसे देखने के बाद हर किसी को यही लगा था कि फिल्मों में रितु का 'भविष्य बहुत अच्छा है। लेकिन हर बीतते साल के बाद ये अभिनेत्री परदे से दूर होती गई और साल 2006 में बिलकुल ही फिल्मों से गायब हो गईं। हालांकि एक लंबे समय के बाद उन्होंने टेलीविजन पर वापसी की पर वहां भी करियर कुछ अधिक कमाल नहीं दिखा पाया।

विज्ञापन
where is aankhen actress Ritu shivpuri she looks beautiful at the age of 46 know details
रितु शिवपुरी - फोटो : Instagram

लाल दुपट्टे से हो गई थीं मशहूर

रितु शिवपुरी के चेहरे की मासूमियत और उनकी खूबसूरती ने हर किसी का दिल जीत लिया था। 'आंखें' में गोविंदा के साथ रितु को पसंद तो किया गया था। लेकिन उनका गाना लाल दुपट्टे वाली बहुत ही लोकप्रिय हुआ। इस गाने को आज भी जब लोग याद करते हैं तो गोविंदा से अधिक लोगों की जुबां पर रितु शिवपुरी का नाम आता है। आंखें का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। 46 साल की उम्र में भी कैसे खूबसूरत दिखना है, ये अभिनेत्री इसकी एक बहुत बड़ी मिसाल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed