{"_id":"6151914a738660393a402159","slug":"where-is-border-film-actress-sharbani-mukherjee-how-she-look-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुमनाम सितारे: कहां गई बॉर्डर की वो नीली आंखों वाली लड़की, जिसके साथ सुनील शेट्टी ने किया था रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुमनाम सितारे: कहां गई बॉर्डर की वो नीली आंखों वाली लड़की, जिसके साथ सुनील शेट्टी ने किया था रोमांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Sep 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शरबानी मुखर्जी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर बनी फिल्म बॉर्डर तो आप सभी को याद ही होगी। हम में से ना जाने कितने लोगों ने ये फिल्म कई बार देखी होगी। सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट जैसे सितारों से सजी मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर का निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था। तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी बॉर्डर साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे।
कौन थी वो सुनील शेट्टी संग रोमांस करने वाली सुंदर लड़की
इसी का एक गाना था 'तो चलूं...' जिसमें सुनील शेट्टी को अपनी पत्नी के साथ सुहागरात मनाते दिखाया जाता है। सुनाल शेट्टी की पत्नी बनी वो लड़की आपको याद है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी के किरदार से करियर शुरू करने वाली ये हीरोइन शरबानी मुखर्जी हैं। बॉर्डर शरबानी की पहली फिल्म थी।
2 of 5
काजोल संग शरबानी
- फोटो : Social media
इतनी बड़ी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शरबानी आज इंडस्ट्री से गायब हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शरबानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हैवान फिल्म में भी काम किया था। शरबानी मुखर्जी मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी की कजिन हैं, मुखर्जी परिवार से होने के कारण शरबानी से बहुत उम्मीदें थी लेकिन 'बॉर्डर' के बाद उन्हें ज्यादा फिल्में नहीं मिली। उन्होंने साउथ की फिल्मों का रुख किया। इतना ही नहीं शरबानी को भोजपुरी फिल्मों में भी देखा गया।
3 of 5
शरबानी मुखर्जी
- फोटो : Social media
शरबानी ने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। धीरे-धीरे वो फिल्मों से दूर हो गईं। हालांकि पहली फिल्म में उनकी खूबसूरती ने लोगों के दिलों में जगह जरूर बना ली। उनकी नीली आंखें देख लोग दीवाने हो उठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sharbani Mukherjee
- फोटो : इंस्टाग्राम
शरबानी ने फिल्मों के कई विज्ञापन भी किए हैं लेकिन दर्शकों को याद है तो आज भी उनका बॉर्डर का रोल ही याद है। शरबानी की पहली मलयालम फिल्म 'राकिलिपट्टू' बनने के सात साल बाद रिलीज हुई थी। ये डायरेक्टर प्रियदर्शन की 50वीं फिल्म थी। शरबानी बॉलीवुड के साथ मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शरबानी मुखर्जी
- फोटो : Social media
शरबानी ने पाकिस्तानी सिंगर शाजिया मंजूर के फेमस गाने 'घर आजा सोनिया' में एक गूंगी-बहरी लड़की का रोल प्ले किया था। साल 2010 में शरबानी ने 'सूफी परंजा कथा' नाम के नॉवेल पर बेस्ड फिल्म में काम किया था। लेकिन आज वो फिल्मी पर्दे से दूर हैं और अब बहुत बदल गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।