सब्सक्राइब करें

गपशप: स्कूल में प्रेग्नेंट हो गईं थीं करीना और पूजा भट्ट की बेटी हैं आलिया, वो अफवाहें जिन्हें सबने मान लिया था सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 27 Sep 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor school time pregnancy to alia bhatt being pooja bhatt daughter these are the some weirdest rumours of bollywood
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दुनिया रहस्यों से भरी है। यहां जितनी कहानी पर्दे पर नहीं दिखाई जाती उससे ज्यादा कहानी पर्दे के पीछे होती है। फैंस भी अपने सितारों के बारे में सभी बातें जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि सितारों से जगमगाती इस दुनिया में अफवाहों को उड़ते देर नहीं लगती। बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता आया है कि कुछ अफवाहें उड़ी और उन बातों को लोगों ने तुरंत सच मान लिया।



जब इन अफवाहों को लोगों ने मान लिया सच

चाहे बात किसी अभिनेत्री के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की हो या फिर किसी अभिनेता के निजी जीवन को लेकर उन पर सवाल उठाए गए हों, पर्दे के पीछे इन सितारों को लेकर ऐसी ऐसी अफवाहें सामने आईं जिन्होंने लोगों के होश उड़ा दिए। तो चलिए आपको भी बताते हैं कुछ ऐसी ही बिना सिर पैर की अफवाहों के बारे में जिन्हें कई लोग सच मानते आए हैं।

Trending Videos
Kareena kapoor school time pregnancy to alia bhatt being pooja bhatt daughter these are the some weirdest rumours of bollywood
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान

करीना बॉलीवुड की डीवा कही जाती हैं और अपनी हर एक अदा से वो लोगों को घायल कर देती हैं। हालांकि अफवाहों को लेकर उनका नाम भी हमेशा आगे रहा है। करीना को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि जब वो नौवीं कक्षा में थीं तो वो प्रेग्नेंट हो गईं थीं और फिर उन्होंने गर्भपात करवाया था। हैरानी की बात ये है कि बहुत से लोगों ने इस बात को पूरी तरह सच मान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor school time pregnancy to alia bhatt being pooja bhatt daughter these are the some weirdest rumours of bollywood
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा- शाहरुख खान

बॉलीवुड में अक्सर लव अफेयर्स को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं। इस बात को सभी जानते हैं कि एक वक्त ऐसा था जब शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी थीं। हालांकि दोनों ने ही कभी इस बात को स्वीकारा नहीं लेकिन हद तो तब हो गई जब ये अफवाह उड़ गई कि अबराम शाहरुख और प्रियंका के बेटे हैं। दरअसल जब शाहरुख के घर अबराम का जन्म हुआ तो ये अफवाह उड़ी थी कि शाहरुख और प्रियंका ने टोरेंटो में छिपकर शादी की है और प्रियंका ने अबराम को जन्म दिया है।

Kareena kapoor school time pregnancy to alia bhatt being pooja bhatt daughter these are the some weirdest rumours of bollywood
आलिया भट्ट, पूजा भट्ट - फोटो : Social media

आलिया भट्ट

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में बताया था कि उनकी जिंदगी की सबसे अजीबो गरीब अफवाह उन्होंने ये सुनी थी कि वो पूजा और महेश भट्ट की बेटी हैं। बता दें कि महेश भट्ट और उनकी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के किसिंग सीन की तस्वीर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था जिसके बाद से ये अफवाह उड़ गई थी कि आलिया पूजा की बहन नहीं बल्कि बेटी हैं।

विज्ञापन
Kareena kapoor school time pregnancy to alia bhatt being pooja bhatt daughter these are the some weirdest rumours of bollywood
रीना रॉय, शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

सोनाक्षी सिन्हा

इसे एक अजीब इत्तेफाक कह सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल कुछ हद तक उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की एक्स गर्लफ्रेंड रीना रॉय से मिलती है। रीना और शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर से हर कोई वाकिफ है लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। ऐसे में जब सोनाक्षी की फिल्मों में एंट्री हुई तो लोग उनकी शक्ल की तुलना रीना से करने लगे। कई लोगों ने इस बात को सच भी मान लिया था जिस पर सोनाक्षी ने काफी नाराजगी जताई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed