{"_id":"5cff07b5bdec22076100d7fd","slug":"who-hacked-amitabh-bachchan-twitter-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट किसने हैक किया?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 11 Jun 2019 07:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट सोमवार की रात को हैक कर लिया गया। पाकिस्तान समर्थित तुर्की के टर्किश साइबर आर्मी 'अयिल्दिज़ टिम' ने इसकी जिम्मेदारी ली है। अमिताभ के ट्विटर अकाउंट से तुर्की और पाकिस्तान से जुड़े संदेश पोस्ट किए गए।
2 of 6
Tweet
- फोटो : social media
हैकर्स ने अमिताभ के ट्विटर अकाउंट का प्रोफाइल-बायो भी बदल दिया। अमिताभ की प्रोफाइल फोटो की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी। साथ ही लिखा- एक्टर... चलो, कुछ लोग अब भी ऐसा कह रहे हैं। पाकिस्तान को प्यार।
3 of 6
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ट्विटर पर खासे सक्रिय रहते हैं और उनके 3.74 करोड़ फॉलोअर्स हैं। हालाकि बाद में अमिताभ का ट्विटर अकाउंट रिकवर कर लिया गया और हैकरों द्वारा किए गए सभी ट्वीट भी हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tweet
- फोटो : social media
हैकर्स ने अमिताभ के अकाउंट से ट्वीट किया था, "ये पूरी दुनिया के लिए एक ज़रूरी संदेश है! हम तुर्की के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति आइसलैंड रिपब्लिक के रवैये की निंदा करते हैं। हम प्यार से बात करते हैं, लेकिन हम बड़ी सी छड़ी रखते हैं और आपको यहां बड़े साइबर हमले के बारे में बता रहे हैं। अयिल्दिज टिम टर्किश साइबर आर्मी।''
विज्ञापन
5 of 6
turkey football team
- फोटो : social media
तुर्की की फुटबॉल टीम पिछले दिनों यूरो 2020 का क्वालिफाइंग मैच खेलने आइसलैंड गई थी। वहां पहुंचने के बाद तुर्की के खिलाड़ियों की एयरपोर्ट पर गहन तलाशी ली गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।