सब्सक्राइब करें

SSC Scam: लग्जरी लाइफ जीती हैं अर्पिता मुखर्जी, एसएससी घोटाले के आरोप में पहुंची जेल, यहां देखिए तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 23 Jul 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
Who is Arpita mukherjee, a close aide of senior Trinamool Congress leader Partha Chatterjee and actress model
अर्पिता मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के पास से करोड़ो रुपये बरामद किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) में भर्ती अनियमितताओं की चल रही जांच के संबंध में अर्पिता मुखर्जी के आवास पर छापा मारा था। इस दौरान अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी के घर से 2000 और 500 रुपये के बंडल्स प्राप्त हुए। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सबके मन में केवल एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर अर्पिता मुखर्जी है कौन और उनका टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी के साथ क्या रिश्ता है? आइए जानते हैं- 

Trending Videos
Who is Arpita mukherjee, a close aide of senior Trinamool Congress leader Partha Chatterjee and actress model
अर्पिता मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अर्पिता मुखर्जी, अभिनेत्री और मॉडल हैं। अर्पिता ने न केवल ओडिया में बल्कि बंगाली और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है। अभिनेत्री के फेसबुक बायो में लिखा है, "एक मल्टी-टैलेंटेड वर्सेटाइल एक्टर, जिन्होंने टॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है।" बता दें कि अभिनेत्री 2009 में आई फिल्म 'मामा भगने' में बंगाली सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी के साथ और 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'पार्टनर' में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Arpita mukherjee, a close aide of senior Trinamool Congress leader Partha Chatterjee and actress model
अर्पिता मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है अर्पिता का पार्थ चटर्जी से कनेक्शन?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी दुर्गा पूजा कमेटी के जरिए मंत्री पार्थ चटर्जी के संपर्क में आई थीं। इतना ही नहीं वह 2019 और 2020 में नकटला उदयन संघ नामक पार्थ चटर्जी की दुर्गा पूजा समिति के प्रचार अभियानों का चेहरा भी थीं।

Who is Arpita mukherjee, a close aide of senior Trinamool Congress leader Partha Chatterjee and actress model
ईडी की गिरफ्त में पार्थ चटर्जी - फोटो : Social media

छापामारी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के घर से पैसों के अलावा 20 कीमती मोबाइल फोन, सोना, विदेशी मुद्रा, जमीन के दस्तावेज मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अर्पिता को बंगाल के मंंत्री पार्थ चटर्जी की कानूनी सलाहकार बताया जा रहा है। ईडी के अधिकारी ने अभिनेत्री से पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed