{"_id":"5d055c1a8ebc3e0d7b79d038","slug":"who-is-femina-miss-india-2019-winner-suman-rao-all-details-about-suman-rao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीए की पढ़ाई करने वाली मिस इंडिया 2019 सुमन राव ने बताया, किसका है उनकी लाइफ में सबसे ज्यादा प्रभाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सीए की पढ़ाई करने वाली मिस इंडिया 2019 सुमन राव ने बताया, किसका है उनकी लाइफ में सबसे ज्यादा प्रभाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 16 Jun 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Suman Rao
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Femina Miss India 2019 का खिताब को राजस्थान की सुमन राव ने जीत लिया है। मिस इंडिया विनर सुमन राव को मिस इंडिया 2018 की विनर अनुकृति वास ने ताज पहनाया। फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन शनिवार को मुबंई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए।
2 of 5
Suman Rao
- फोटो : social media
सुमन ने चार्डेड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। सुमन का कहना है कि वो जीवन में उन चीजों को करने की भी हिम्मत रखती हैं जिन्हें लोग अनिश्चित मानते हैं। सुमन जीवन में सबसे ज्यादा प्रभावित अपने माता-पिता से हैं। मिस इंडिया 2019 का खिताब जीतने वाली सुमन कहती हैं कि ये उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धित है। मिस इंडिया विनर सुमन राव इससे पहले मिस नवी मुंबई 2018 की पहली रनरअप भी रह चुकी हैं।
3 of 5
Miss India 2019 Finale
- फोटो : social media
फेमिना मिस इंडिया 2019 में दूसरे नंबर छत्तीसगढ़ रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर यानी सेकेंड रनर अप रहीं बिहार की श्रेया रंजन। तेलंगाना की संजना विज भी रनर अप रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Suman Rao
- फोटो : social media
शनिवार रात हुए फेमिना मिस इंडिया 2019 के कार्यक्रम में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने परफॉर्म किया। इस इवेंट में 30 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस खिताब को अपने नाम करने वाली सुमन राव अब थाइलैंड में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
Miss India 2019 Finale
- फोटो : social media
इस इवेंट को करन जौहर, मनीष पॉल और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने होस्ट किया था। हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, रेमो डिसूजा, आयुष शर्मा, मुकेश छाबरा, दिया मिर्जा और नेहा धूपिया सहित कई स्टार्स इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।