{"_id":"68131c52ddb97335a509a6c7","slug":"who-is-rapper-badshah-know-more-about-his-past-controversies-before-velvet-flow-song-2025-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badshah: कौन हैं रैपर बादशाह? 'वेलवेट फ्लो' से पहले इन विवादों में भी आ चुका है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Badshah: कौन हैं रैपर बादशाह? 'वेलवेट फ्लो' से पहले इन विवादों में भी आ चुका है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 01 May 2025 12:32 PM IST
सार
Who is Rapper Badshah: रैपर बादशाह अपने नए गाने की वजह से मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं। पंजाब में उनके गाने 'वेलवेट फ्लो' को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
1 of 6
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने नए गाने 'वेलवेट फ्लो' की वजह से विवादों में घिर गए हैं। इस गाने ने पंजाब में विवाद खड़ा कर दिया है। ईसाई समुदाय ने गाने में 'चर्च' और 'बाइबल' जैसे शब्दों के कथित आपत्तिजनक इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है। पंजाब में इस गाने को लेकर बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। समुदाय का आरोप है कि गाने के बोल उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और इसे तुरंत सोशल मीडिया से हटाया जाना चाहिए। गाने पर चल रहे विवाद के बीच आइए बादशाह के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं।
बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। वह भारतीय संगीत जगत का एक बड़ा नाम हैं। उनका जन्म 19 नवंबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ। बादशाह हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गानों के लिए मशहूर हैं। युवाओं में उनके गाने बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने रैप, हिप-हॉप और पॉप म्यूजिक को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में रैपर यो यो हनी सिंह के साथ हिप-हॉप ग्रुप 'माफिया मुंडीर' से की थी। साल 2012 में हनी सिंह से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
Heeramandi: 'हीरामंडी' के शूट की फिर से हुई यादें ताजा, संजय लीला भंसाली ने शेयर कीं तस्वीरें, लिखा भावुक नोट
3 of 6
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
2016 में हुई थी शादी
बादशाह दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि मां पंजाबी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद संगीत को अपना करियर चुना था। बादशाह की शादी 2016 में जैस्मिन मसीह से हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। साल 2020 में बादशाह और जैस्मिन का तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस गाने ने घर-घर में किया मशहूर
बादशाह को पहली बड़ी कामयाबी 2012 में उनके हरियाणवी गाने 'कर गई चुल' से मिली। यह गाना बाद में 2016 की बॉलीवुड फिल्म 'कपूर एंड संस' में शामिल किया गया, जिसने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया। इसके बाद 'डीजे वाले बाबू' ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इस गाने ने बादशाह को रैप की दुनिया में एक नया सितारा बना दिया।
विज्ञापन
5 of 6
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में दिए कई हिट गाने
बादशाह के गाने बॉलीवुड में भी खूब धमाल मचाते हैं। उनके सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड गानों में 'सैटरडे सैटरडे' (हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया), 'कर गई चुल' (कपूर एंड संस), 'प्रॉपर पटोला' (नमस्ते इंग्लैंड), 'गर्मी' (स्ट्रीट डांसर थ्रीडी) और नैना (क्रू) जैसे नाम शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।