फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjabi Actresses: नीरू बाजवा से लेकर हिमांशी खुराना तक, जानें कितनी अमीर हैं पंजाबी इंडस्ट्री की ये अदाकाराएं

Tue, 19 Jul 2022 01:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Jul 2022 01:04 AM IST
सार

देश में हिंदी सिनेमा के अलावा क्षेत्रीय सिनेमा भी अब लोगों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है। यही वजह है कि भोजपुरी, साउथ और अब पंजाबी फिल्मों के कलाकार भी देशभर में लोकप्रिय होते रहे हैं।

विज्ञापन
Who is Richest Punjabi Actress 2022 Know their Net Worth in Hindi
Punjabi Actresses - फोटो : सोशल मीडिया

देश में हिंदी सिनेमा के अलावा क्षेत्रीय सिनेमा भी अब लोगों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है। यही वजह है कि भोजपुरी, साउथ और अब पंजाबी फिल्मों के कलाकार भी देशभर में लोकप्रिय होते रहे हैं। इन क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अब किसी भी मामले में बॉलीवुड कलाकारों से कम नहीं हैं। इन दिनों पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्रियां भी खूबसूरती से लेकर कमाई तक के मामले में हिंदी सिनेमा के कलाकारों को टक्कर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्रियों में कौन कितना अमीर है- 

Who is Richest Punjabi Actress 2022 Know their Net Worth in Hindi
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

नीरू बाजवा

अभिनेत्री नीरू बाजवा पंबाजी सिनेमा की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। यही वजह है कि वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नीरू एक फिल्म के लिए एक से दो करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। साथ ही उनकी नेटवर्थ की बात करें को अभिनेत्री 111 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। 

 

Who is Richest Punjabi Actress 2022 Know their Net Worth in Hindi
सरगुन मेहता - फोटो : Instagram

सरगुन मेहता

पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता पंजाबी फिल्मों के साथ ही कई म्यूजिक एल्बम और हिंदी सीरियल, गानों आदि में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की फीस की बात करें तो सरगुन एक गाने के लिए 10-15 लाख और एक फिल्म के लिए 40 से 60 लाख तक की फीस लेती हैं। वहीं, उनकी नेटवर्थ रिपोर्ट के मुताबिक 50 करोड़ रुपये की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Richest Punjabi Actress 2022 Know their Net Worth in Hindi
सोनम बाजवा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनम बाजवा

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनम बाजवा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम एक फिल्म के लिए 2- 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं। वहीं उनकी नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कुल 35 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन
Who is Richest Punjabi Actress 2022 Know their Net Worth in Hindi
हिमांशी खुराना - फोटो : Social media

हिमांशी खुराना

पंजाबी फिल्मों और कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस हिमांशी खुराना भी पंजाबी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस फेम हिमांशी की फीस की बात करें तो वह एक गाने के लिए 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा अगर एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमांशी कुल 22 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed