फिल्म 'पुष्पा' के डायलॉग्स और गानों के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' गाना ट्रेंड कर रहा है। जिसे भी देखों वह कच्चे बादाम पर नाचते हुए नजर आ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी इस पर जमकर रील बना रहे हैं। लेकिन ये गाना क्या है? किस भाषा में? यह अचानक कहां से आ गया? और इसे किसने गाया है? आपके मन में उठने वाले इन तमाम सवालों के जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं। पढ़िए...
Kacha Badam: कौन है भुबन बादायकर? जिसकी आवाज पर थिरक रहें हैं बॉलीवुड सितारों के पैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'कच्चा बादाम' असल में गाना नहीं है और इसे गाने वाला कोई सिंगर नहीं बल्कि मूंगफली बेचने वाला है। जी हां, एक मूंगफली विक्रेता ने 'कच्चा बादाम' कुछ इस तरह गुनगुनाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मूंगफली बेचने वाले इस शख्स का नाम भुबन बादायकर है। भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल के कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं और वह ऐसे ही गाने गाते हुए मूंगफली बेचते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मूंगफली का बादाम से क्या संबंध है? तो बता दें कि पश्चिम बंगाल में मूंगफली को बादाम कहा जाता है। इसलिए भुबन कच्ची मूंगफली को कच्चे बादाम कह रहे हैं।
खबरों के मुताबिक भुबन बादायकर के तीन बच्चे हैं, जिन्हें पालने के लिए वह गांव से दूर जाकर मूंगफलियां बेचते हैं और रोजाना करीब 3-4 किलोमीटर मूंगफली बेचकर 200-250 रुपये कमाता हैं। लेकिन इस वीडियो के बाद उनकी कमाई में मामूली इजाफा हुआ है। 'कच्चा बादाम' के बाद भुबन बादायकर इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। कई सितारे कच्चे बादाम पर वीडियो भी बना चुके हैं।
यहां देखिए सेलेब्स के रील्स
View this post on Instagram
A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)
View this post on Instagram