तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच पिछले दिनों रिश्ते में अनबन की खबरें थीं। कुछ दिनों से सुर्खियों का बाजार गर्म था और कहा जा रहा था नुसरत पति निखिल के साथ नहीं रहती हैं। मामले ने तूल तब पकड़ा जब उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें छा गई। कहा जाने लगा कि नुसरत जहां छह मां की प्रेग्नेंट हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनके पति और बिजनेस मैन निखिल जैन ने कह दिया कि हम छह महीने से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं तो ये बच्चा मेरा कैसे हो सकता है? इसी बीच एक्टर यश दासगुप्ता का नाम भी चर्चा में आया और कहा जाने लगा कि नुसरत उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। अब एक्टर यश दासगुप्ता कौन हैं और वो चर्चा में कैसे आए, ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
विवाद के बीच पनपते रिश्ते: कौन हैं यश दासगुप्ता, जिनके साथ जुड़ रहा है नुसरत जहां का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुसरत और निखिल की शादी भारत में मान्य न होने की खबर आग की तरह फैल गई और इसके साथ ही यश दासगुप्ता भी सुर्खियों में छा गए। अब लोगों ने इस बात पर भी यकीन करना शुरू कर दिया है कि नुसरत जहां यश के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अभी तक नुसरत जहां और एक्टर यश दासगुप्ता की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। तो चलिए आपको बताते हैं यश दासगुप्ता के बारे में...
कौन हैं यश दासगुप्ता
यश दासगुप्ता बंगाल के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने साल 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी का दामन थाम लिया था। वो चुनाव में खड़े भी हुए थे पर उन्हें जीत नहीं मिली थी। उस दौरान यश दासगुप्ता के नुसरत को डेट करने की खबरें चर्चा में आई थीं।
ऐसा रहा यश दास का करियर
यश दासगुप्ता नेशनल टीवी से अपने करियर की शुरुआत की। यश ने हिंदी धारावाहिक 'बसेरा', 'बंदिनी', 'ना आना इस देश मेरी लाडो', 'अदालत' और 'महिमा शनिदेव की' में अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के बीच पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने 'रितुर मेला झूम तेरा रा रा' में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने बंगाली शो 'बोझेना से बोझेना' में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्म 'मून जाने ना' और 'एसओएस कोलकात्ता' में काम किया।
नुसरत जहां से ऐसे हुई मुलाकात
नुसरत और यश दासगुप्ता 2020 फिल्म एसओएस कोलकाता में नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान ही यश और नुसरत के बीच दोस्ती गहरी हुई थी। कई बार दोनों को साथ देखा गया। इन बातों को और हवा तब मिली जब यश और नुसरत की साथ में राजस्थान ट्रिप पर जाने की बात सामने आई। यश दासगुप्ता से इस बारे में एक इंटरव्यू में पूछा गया, तब उन्होंने कहा था, 'मैं हर साल रोड ट्रिप पर जाता हूं। इस साल भी मैं राजस्थान गया था। कोई भी वहां जा सकता है।'