अंकिता कोंवर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। वह मशहूर एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन की पत्नी हैं। दोनों की शादी को 3 साल से ज्यादा का समय हो गया है जबकि दोनों का रिश्ता 7 साल पुराना है। रिश्ते के सालों बाद भी दोनों के बीच का प्यार देखते ही बनता है। दोनों अक्सर एक दूसरे को लेकर रोमांटिक पोस्ट शेयर करना नहीं भूलते हैं। लेकिन अक्सर ये जोड़ा उम्र के फासलों की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर रहता है। वहीं दोनों के बीच का प्यार और फिटनेस को लेकर दीवानगी देखते ही बनती है। चलिए अंकिता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि आखिर क्यों अंकिता को अपनी उम्र से 26 साल बड़े शख्स मिलिंद से प्यार हो गया।
जन्मदिन: ब्वॉयफ्रेंड की मौत के बाद इसलिए 26 साल बड़े मिलिंद सोमन से की अंकिता ने शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली मुलाकात का किस्सा
अंकिता की मिलिंद से पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी। जब होटल की लॉबी में अंकिता ने मिलिंद को देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाईं और उनसे मुलाकात करने पहुंच गई। ये मुलाकात छोटी सी थी। इसके बाद दोनों की अगली मुलाकात एक नाइटक्लब में हुई। दोनों की नजरें एक दूसरे से नहीं हट रही थी। अंकिता ने हिम्मत जुटाते हुए मिलिंद को डांस के लिए पूछा और मिलिंद ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ काफी देर तक डांस करते रहे।
मुलाकातों का सिलसिला
रिपोर्ट्स के मुताबिक नाइट क्लब में मिलिंद को अंकिता बहुत पसंद आईं और उन्होंने अंकिता से उनका नंबर मांगा। लेकिन अंकिता के पास उनका फोन नहीं था और ना ही नंबर याद था। इसके बाद अंकिता की दोस्त ने मिलिंद का नंबर अपने फोन में सेव कर लिया। फिर क्या था, अंकिता और मिलिंद की बातों का सिलसिला शुरू हो गया।
ब्वॉयफ्रेंड की मौत ने तोड़ा
जिन दिनों अंकिता और मिलिंद की दोस्ती गहरी हो रही थी। उसी दौरान अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड की मौत हो गई। अंकिता इस हादसे के बाद से पूरी तरह टूट गईं थीं। लेकिन वह मिलिंद को ये बात नहीं बता पा रही थीं। एक दिन अंकिता ने हिम्मत करके मिलिंद को सारा सच बताने का फैसला किया।
मिलिंद ने किया प्यार का इजहार
अंकिता ने मिलिंद को बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को नहीं भुला पा रही हैं। इस वजह से वह उनके रिश्ते में आगे नहीं बढ़ पा रहीं हैं। मिलिंद ने इसके जवाब में कहा था कि 'जब मुझे तुमसे प्यार हुआ, तो तुम्हारी हर चीज से हुआ। उस हिस्से से भी जिसमें तुम अपनी बीती हुई जिंदगी के बोझ को लेकर चल रही हो। इसलिए डरो मत, हम दोनों इसका मिलकर सामना करेंगे।'