फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: फिल्मों में आने से पहले चित्रांगदा सिंह ने रचाई थी शादी, तलाक के बाद अकेले कर रही हैं बेटे की परवरिश

Mon, 30 Aug 2021 09:16 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
Chitrangada Singh Jyoti Randhawa love story Wedding to divorce
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के जोधपुर में जन्मी बॉलीवुड अदाकारा चित्रांगदा सिंह 30 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं।  चित्रांगदा सिंह आर्मी अफसर की बेटी हैं और उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं। अभिनेत्री ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से होम साइंस में ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज के दिनों से ही चित्रांगदा मॉडलिंग करने लगी थीं। उसी दौरान उन्हें कई बड़े विज्ञापन मिले। बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि पहली बार अभिनेत्री अल्ताफ राजा की एल्बम 'तुम तो ठहरे परदेसी' से लोगों की नजरों में आईं। जबकि, बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म सॉरी भाई से कदम रखा। लंबे फिल्मी करियर के बावजूद चित्रांगदा अभिनय में वो शोहरत हासिल नहीं कर पाईं जिसकी वो हकदार हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण में हाथ आजमाया। चित्रांगदा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें साझा करती हैं। जन्मदिन के मौके पर चित्रांगदा सिंह की लाइफ से जुड़े किस्से हम आपको बताते हैं।

Chitrangada Singh Jyoti Randhawa love story Wedding to divorce
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चित्रांगदा ने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी रचा ली। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा साल नहीं चला और साल 2014 में उनका तलाक हो गया। दोनों के अलग होने के बाद कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं। 

Chitrangada Singh Jyoti Randhawa love story Wedding to divorce
ज्योति रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो चित्रांगदा के फिल्मों में काम करने के फैसले से उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आई थी और ये दरार तलाक में तबदील हो गई। चित्रांगदा का एक बेटा भी है, जिसकी कस्टडी अभिनेत्री को मिली है। कहा जाता है कि चित्रांगदा मुंबई में अपनी अपने बेटे जोरावर के साथ शिफ्ट हो गई थीं और रंधावा चाहते थे कि चित्रांगदा दिल्ली में उनके और बेटे के साथ रहें। चित्रांगदा अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं और दोनों की नहीं जमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrangada Singh Jyoti Randhawa love story Wedding to divorce
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जब चित्रांगदा ने अपनी पहली फिल्म सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। चित्रांगदा ने अब तक 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम किया हैं।
 

विज्ञापन
Chitrangada Singh Jyoti Randhawa love story Wedding to divorce
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बुरे बर्ताव के बाद छोड़ दी थी फिल्म
चित्रांगदा ने फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के निर्देशक पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सेट पर बुरा बर्ताव किया। इस बात से अभिनेत्री आहत हो गईं और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। चित्रांगदा ने कहा था कि उनसे निर्देशक ने अश्लील सीन करने को कहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed