सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'उरी' के आगे 'वॉय चीट इंडिया' का टिकना हुआ मुश्किल, 3 दिन में कलेक्शन रहा केवल इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 21 Jan 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
why cheat india movie box office collection day 3
Why Cheat India - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और यामी गौतम  (Yami Gautam) के अभिनय से सजी उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) ने ऐसा धमाल मचा रखा है किसी भी फिल्म का टिकना मुश्किल हो रहा है। हालांकि इसमें एक वजह क्वालिटी कंटेट भी है। उरी के साथ रिलीज हुई द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पहले ही सिनेमाघरों से बाहर हो चुकी है। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्में रिलीज हुईं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा रही इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की वॉय चीट इंडिया (Why Cheat India) की।

Trending Videos
why cheat india movie box office collection day 3
Why Cheat India - फोटो : social media

वॉय चीट इंडिया रिलीज से पहले काफी विवादों में घिरी रही। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा उसके बाद ये बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकी। देश की शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार पर ये फिल्म आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो पैसे लेकर अमीर स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में पास कराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
why cheat india movie box office collection day 3
Why Cheat India - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, शुक्रवार को वॉय चीट इंडिया ने 1.50 करोड़, शनिवार को 2 करोड़ और रविवार को 2.25 करोड़ ही जुटा पाई। 3 दिन में वॉय चीट इंडिया ने 5.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को वीकेंड का भी कोई फायदा नहीं मिला। जबकि शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बाद ऐसा माना जा रहा था कि शनिवार और रविवार को इसकी कमाई बढ़ सकती है।

why cheat india movie box office collection day 3
Why Cheat India - फोटो : social media

डायरेक्टर सौमिक सेन के निर्देशन में बनी वॉय चीट इंडिया का बजट करीब 25-30 करोड़ है। फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार, अतुल कास्बेकर और तनुज गर्ग ने मिलकर इसका निर्माण किया है। वहीं इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म की बात करें तो इसके अलावा वो मर्डर 4 में नजर आएंगे। साथ ही वो नेटफ्लिक्स सीरीज द बार्ड ऑफ ब्लड में भी दिखेंगे।

विज्ञापन
why cheat india movie box office collection day 3
Why Cheat India - फोटो : social media

इससे पहले इमरान ने बताया था 'मैंने अपनी लाइफ के पांच साल कॉमर्स में बर्बाद किए, क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड कॉमर्स से पढ़ाई कर रही थी। मुझे लगा कुछ तो फायदा हो हालांकि पांच साल तक कॉमर्स में रहने के बाद मुझे पता चला कि मुझे आर्ट्स की तरफ जाना चाहिए। मैं समय बर्बाद कर रहा हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed