मुकेश अंबानी ने बेटी की शादी के लिए 12 दिसंबर ही क्यों चुनी? वजह है बेहद खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दिन को लेकर एक खास भविष्यवाणी की गई हैं। इस दिन मार्ग शीश महीने की पंचमी तिथि है। रामचरित्र मानस के अनुसार यह तारीख शादी के लिए बेहद शुभ और सर्वसिद्ध है, क्योकि इस तिथि नें त्रेता युग में भगवान राम और देवी सीता का विवाह सम्पन्न हुआ था। ज्योतिष के अनुसार विवाह के लिए भगवान विष्णु का जागना साथ ही शुक्र और गुरु का उदित होना जरूरी है।
पंचांग के अनुसार 1 नवंबर को शुक्र उदित हो चुके हैं। वहीं गुरू भी 7 दिसंबर को उदित हो चुके हैं। भगवान विष्णु भी 19 नवंबर को देवप्रबोधनी एकदशी के दिन से जाग चुके हैं। ऐसे में 12 दिसंबर को शादी के लिए बेहद की शुभ संयोग बना है। शादी से पहले होने वाली सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज के साथ उदयपुर में पूरी हुईं हैं।
इस प्री वेडिंग सेलीब्रेशन में पूरा बॉलीवुड शरीक हुआ था। साथ ही अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन भी अंबानी के खास मेहमानों में से एक थीं। शादी के बाद अंबानी परिवार मुंबई में ही एक ग्रेंड रिसेप्शन देगा। 14 दिसंबर को जियो गार्डन में ये रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में भी बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत के अलावा देश-विदेश के कई बिजनेसमैन शामिल होंगे।
सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें हिलेरी क्लिंटन ओम जय जगदीश की आरती करती हुई दिख रही हैं। यह पहली बार है जब हिलेरी क्लिंटन इस तरह आरती करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी आरती करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि अंबानी परिवार पारंपरिक तरीके से शादी की सभी रस्में निभा रहा है।