फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unknown Facts: तो इसलिए पति निखिल नंदा के साथ नहीं रहती हैं, अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन

Thu, 23 Dec 2021 05:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 23 Dec 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Why Shweta Bachchan-Nanda lives with her parents and not with her husband, here is what we know so far
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media

अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा का जीवन हमेशा से रहस्यमय रहा है। हमेशा शोबिज की लाइमलाइट से दूर रहने वाली श्वेता बच्चन नंदा तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने डिजाइनर मोनिशा जयसिंह के साथ मिलकर अपना फैशन लेबल एमएक्सएस लॉन्च कर फैशन की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन लोग अब इस रहस्य को भेदने में लगे हुए हैं कि श्वेता अपने ससुराल और पति निखिल नंदा के साथ न रहकर, मुंबई में अपने माता-पिता के साथ क्यों रहती हैं?

Why Shweta Bachchan-Nanda lives with her parents and not with her husband, here is what we know so far
श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता बच्चन अपने ससुराल और पति से दूर जरूर रहती हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया है या उनसे किसी तरह की कोई दिक्कत है। दरअसल,श्वेता और उनके पति निखिल नंदा अलग-अलग प्रोफेशन से आते हैं, जिसके चलते दोनों को अलग-अलग रहना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वही श्वेता नंदा एक राइटर, फैशन डिजाइनर और मॉडल हैं।

Why Shweta Bachchan-Nanda lives with her parents and not with her husband, here is what we know so far
श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता हमेशा से ही आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। इसलिए वे अपने पति के पैसों पर निर्भर नहीं रहती हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन इसके बावजूद वह काम करती हैं और अपने पैसों से अपने बच्चों की परवरिश करती हैं। श्वेता की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता ने 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी और अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सब कुछ त्याग दिया था। लेकिन शादी के दस साल बाद उन्होंने खुद का करियर बनाने का तय किया। जिसके लिए उन्हें दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Shweta Bachchan-Nanda lives with her parents and not with her husband, here is what we know so far
श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में उनके माता-पिता भी रहते ही हैं। एक ही शहर में रहने की वजह से श्वेता हर छोटे-बड़े मौके पर जलसा पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती हैं। यानी श्वेता बच्चन ने अपने पति से तलाक नहीं लिया है। वे अपने पति और अपने ससुराल वाले के साथ बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
Why Shweta Bachchan-Nanda lives with her parents and not with her husband, here is what we know so far
श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, वह अपने माता-पिता और ससुराल वालों के साथ अच्छे संबंध रखती है। श्वेता के अनुसार भारतीय समाज में एक ऐसी छवि बनी हुई है कि जब कोई लड़का अपने माता-पिता के घर आता है तो उसे विनम्र माना जाता है, जबकि जब कोई लड़की अपने माता-पिता के घर जाने लगती है तो लोगों को लगता है कि उसकी शादी टूट गई, जिसके चलते वह अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए वापस आ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed