फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या नेपोटिज्म की वजह से फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर ऑर्गेनिक खेती करना चाहते थे सुशांत?, रिया ने धमकी देकर किया था मना

Wed, 29 Jul 2020 10:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 29 Jul 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Why Sushant Singh Rajput Want To Leave Bollywood and Do Organic farming Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। बीते रोज सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। केके सिंह ने रिया पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच एफआईआर में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री चोड़ना चाहते थे लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड रिया उन्हें ऐसा करने से रोक रही थीं।

Why Sushant Singh Rajput Want To Leave Bollywood and Do Organic farming Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के पिता का आरोप है कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहता था लेकिन रिया ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। सुशांत के पिता केके सिंह के मुताबिक, 'मेरा बेटा सुशांत फिल्म लाइन को छोड़कर, Coorg, केरल में ऑर्गेनिक खेती का व्यवसाय करना चाहता था। उसका दोस्त महेश उसके साथ जाने के लिए तैयार था तब रिया ने इस बात का विरोध किया कि तुम कहीं पर नहीं जाओगे। अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडीकल रिपोर्ट दे दूंगी और सब को बता दूंगी कि तुम पागल हो।'

Why Sushant Singh Rajput Want To Leave Bollywood and Do Organic farming Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Social Media

सुशांत के पिता के मुताबिक, जब रिया को लगा कि सुशांत उसकी इस बात को नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी बहुत कम रहा गया है। इस पर रिया ने सोचा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं रहा है तो रिया जोकि सुशांत के साथ रह रही थी दिनांक 08.06.2020 को सुशांत के घर से काफी सारा सामान, कैश, जेवरात, लैपटाप, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड, उसके पिन नंबर, सुशांत के अहम दस्तावेज, इलाज के सारे कागजात लेकर चली गई और मेरे बेटे सुशांत का फोन नंबर अपने फोन मे ब्लॉक कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Sushant Singh Rajput Want To Leave Bollywood and Do Organic farming Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

अब सवाल उठता है कि आखिर सुशांत फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ना चाहते थे। सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आया है। सुशांत के करीबियों का कहना है कि वह अवसाद में थे और इसकी वजह बॉलीवुड में फैला नेपोटिज्म है। फैंस ने भी सुशांत की मौत के बाद स्टार किड्स को जमकर ट्रोल किया था।

विज्ञापन
Why Sushant Singh Rajput Want To Leave Bollywood and Do Organic farming Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

FIR में लगाए गए आरोपों में केके सिंह ने कहा है कि रिया तेजी के साथ कामयाबी से आगे बढ़ रहे सुशांत के करियर में बाधाएं उत्पन्न कर रही थीं। रिया ने ये शर्त रख दी थी कि सुशांत सिर्फ उन्हीं फिल्मों में काम करेगा जिनमें वह हीरोइन होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed