{"_id":"5abf3f9d4f1c1bd4618b4a1d","slug":"why-tragedy-queen-meena-kumari-gifted-her-bunglow-to-mumtaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी वक्त में कंगाल हो गई थीं मीना कुमारी, हीरोइन को फ्री में देना पड़ा था करोड़ों का बंगला ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिरी वक्त में कंगाल हो गई थीं मीना कुमारी, हीरोइन को फ्री में देना पड़ा था करोड़ों का बंगला
अपूर्वा राय
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
meena kumari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीना कुमारी हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपनी कामयाबी का एक नायाब इतिहास रचा लेकिन उनकी जिंदगी काफी दर्द भरी रही जिसकी वजह से उन्हें ट्रेजिडी क्वीन भी कहा जाता था। नाम, इज्जत, शोहरत, काबिलीयत, रुपया, पैसा सभी कुछ मिला पर सच्चा प्यार नहीं। कहते हैं जो गम की तस्वीर मीना कुमारी बना सकती थी वह कोई और नहीं बना सकता था। लेकिन वो गम कहां से आया ये सिर्फ मीना कुमारी ही बता सकती थीं।
मीना कुमारी
महज 38 की उम्र तक 100 फिल्में करने वाली मीना कुमारी इस दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री थीं। मीना कुमारी ने अपनी एक्टिंग के दम पर एक ऐसा इतिहास रचा जिसे भुला पाना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं हैं। महजबीं को असली पहचान साल 1952 में आई फिल्म 'बैजू बावरा' से मिली। इसी फिल्म के निर्देशक विजय भट्ट ने महजबीन बानो को एक नया नाम दिया और तब से वो मीना कुमारी के नाम से जानी जाने लगीं।
mumtaz
मीना कुमारी की दरियादिली का एक किस्सा बताया जाता है। राजेश खन्ना के साथ 70 और 80 के दशक में हिट फिल्में देने वाली मुमताज का नाम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कहा जाता है मुमताज ने मीनाकुमारी के लिए एक फिल्म की थी लेकिन मीना कुमारी की आर्थिक स्थिति एक समय में इतनी कमजोर हो गई कि मीनाकुमारी मुमताज को उस फिल्म के लिए 3 लाख रूपये नहीं दे पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
meena kumari
जब मीना कुमारी बीमार रहने लगी तो एक दिन उन्होने मुमताज को बुलवाया और कहा कि अब मेरा कोई भरोसा नहीं है और 3 लाख का अपना बंगला मुमताज को गिफ्ट कर दिया। हालांकि मुमताज ने कभी भी अपनी फीस के बारे में मीना कुमारी से कोई जिक्र नहीं किया लेकिन दरियादिली दिखाते हुए मीना ने बिना कुछ सोचे अपना पसंदीदी बंगला मुमताज को दे दिया।
विज्ञापन
meena kumari
मीना कुमारी जैसी सुपरस्टार के साथ फिल्में कर धर्मेंद्र अपना करियर खड़ा किया। कहते हैं अगर मीना कुमारी नहीं होती तो धर्मेंद्र इतने बड़े स्टार नहीं बन पाते। बाद के सालों में खुद धर्मेंद्र ने भी मीना कुमारी के इस योगदान से इनकार नहीं किया। धर्मेंद्र मीना कुमारी से प्यार करते थे। ज्यादा शराब पीने से मीना कुमारी लिवर सिरोसिस की शिकार हो गई और फिल्म 'पाकिजा' के रिलीज के कुछ ही हफ्तों बाद 31 मार्च 1972 को 39 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया।