आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं, जिन्होंने रविवार का दिन फैंस के लिए खास बना दिया। कपल ने अपने घर में नन्ही परी का स्वागत किया है, जिसके बाद से ही आलिया और रणबीर को सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक बधाई दे रहे हैं। आलिया ने भी मां बनने के बाद एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को जादुई गुड़िया बताया है। इस गुड न्यूज के साथ ही फैंस आलिया की बेटी की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, लोग यह भी जानना चाहते हैं कि कपल अपनी बेटी का नाम क्या रखने वाला है। लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया ने बहुत पहले ही अपनी बेटी का नाम सोच लिया था।
Alia Bhatt Baby: क्या अपनी बेटी का ये नाम रखेंगी आलिया भट्ट? शादी से पहले ही नेशनल टीवी पर कर चुकी हैं खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, साल 2019 में आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'गली बॉय' का प्रमोशन करने डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 3' में पहुंची थीं। इस दौरान आलिया के साथ रणवीर सिंह भी थे। इस दौरान शो के एक कंटेस्टेंट ने आलिया और रणवीर के नाम की इंग्लिश में स्पेलिंग को गलत तरीके से पेश किया। इस दौरान उन्होंने उस शब्द को पढ़कर भी बताया, जो काफी मजेदार था। कंटेस्टेंट ने रणवीर सिंह के नाम की स्पेलिंग 'RANVAE SING' बताई थी, जिसपर एक्टर ने कहा था, 'हां, फ्रेंच में मेरा नाम ऐसे ही बोला जाता है।'
Alia Bhatt: आलिया से पहले इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी, किसी ने राजकुमार तो किसी ने नन्ही परी का किया स्वागत
इसके बाद बारी आलिया भट्ट की आई। कंटेस्टेंट ने आलिया भट्ट के नाम की स्पेलिंग बताते हुए कहा, 'ALMAA', जिसे 'अलमा' पढ़ा जाएगा। तब आलिया को यह नाम काफी पसंद आया था और उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें भविष्य में बेटी होती है, तो वो उसका नाम 'अलमा' रखेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अब आलिया अपनी बेटी का क्या नाम रखती है।
Alia Bhatt Baby: मां बनने के बाद आलिया ने शेयर किया पहला पोस्ट, खुशी से झूमे बॉलीवुड सितारे
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2018 में सोनम कपूर की शादी में एक साथ पहुंचकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, जिसके बाद से ही दोनों मीडिया लाइमलाइट में अपने रिश्ते को लेकर बने रहते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते थे और फिर साल 2022 के 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंधे। कपल की शादी में सिर्फ परिवार के सदस्यों के अलावा, कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे।