{"_id":"5a2bdc934f1c1bc1678c0a2b","slug":"will-expose-names-involved-in-sexual-harrasment-if-provided-security-assurance-says-richa-chadda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में होता है एक्ट्रेस का यौन शोषण, ऋचा चड्ढा उनके नाम बताने को तैयार लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में होता है एक्ट्रेस का यौन शोषण, ऋचा चड्ढा उनके नाम बताने को तैयार लेकिन...
Sun, 10 Dec 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Richa Chadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में भी अभिनेत्रियों का यौन शोषण होता है। यह कहना तो आसान है लेकिन ऐसा करने वाले लोगों के नाम तभी उजागर किया जा सकता है जब अभिनेत्रियों को पूरी सुरक्षा मिले। बिना इसके ऐसा करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा क्योंकि उसके बाद आपको काम मिलना बंद हो जाएगा। यह कहना है अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का।
2 of 4
चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची स्टारकास्ट।
- फोटो : फोटो: गुरजीत गैरी
हाल में अपने एक ब्लॉग के कारण नारीवादियों के हमले का निशाना बनी ऋचा ने कहा कि उनसे पूछा जाता है कि वे यौन शोषण करने वालों के नाम उजागर क्यों नहीं करती हैं। इस पर उनका कहना है, 'आप मेरी आजीवन पेंशन की व्यवस्था कर दें और मेरे परिवार की देखभाल की गारंटी लें तो मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं। इसका भी इंतजाम होना चाहिए कि इसके बाद भी मुझे फिल्मों और टेलीविजन में काम मिलता रहेगा। सिर्फ वही क्यों, ऐसी गारंटी मिले तो लाखों लड़कियां सामने आएंगी जो अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी बताएंगी।'
3 of 4
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
ऋचा ने कहा कि बॉलीवुड के फिल्म उद्योग में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिसके तहत यौन शोषणा का खुलासा करने वाली लड़कियों को सुरक्षा दी जा सके। जब तक ऐसा नहीं होता, यौन शोषण की घटनाएं राज ही रहेंगी क्योंकि जब भी किसी ने इस बारे में मुंह खोलने की कोशिश की उसे इसके नतीजे भुगतने पड़े। फिल्म कलाकारों के पास कोई रियलिटी नहीं होती है जिसके दम पर जिंदगी काटी जा सके। ऐसे में उचित कानून के अभाव में कोई भी यह जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
richa chadda
हाल ही में 'फुकरे' की एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर बॉलीवुड में लोग यौन उत्पीड़न की बात करेंगे तो बहुत सारे हीरो को काम छोड़ देना होगा। सिर्फ हीरो ही नहीं कई दूसरे लोग भी अपना काम और विरासत छोड़कर भागेंगे। उन्होंने कहा कि जो निर्माता महिलाओं से जुड़ी फिल्में बनाते हैं और खुद को प्रगतिशील बताते हैं वो सब बर्बाद हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।