फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर की शादी की प्लानिंग LEAK, इस देश में होगी शादी, यहां मना सकते हैं हनीमून

Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Will Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have Honeymoon In France
Sonam Kapoor

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की स्विस वेडिंग की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारे तक में हो रही है। इसी बीच एक्ट्रेस से जुड़ी एक और बात सामने आई है जो इशारा कर रही है कि वह शादी के बाद किस जगह हनीमून मनाने जाएंगी।

Will Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have Honeymoon In France
sonam kapoor

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक हर बार की तरह इस बार भी सोनम कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। वह इस फिल्मोत्सव में एक ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एंबैसडर होने के नाते शिरकत करती हैं। इस बार इसका आयोजन 8 मई से 19 मई तक किया जाएगा।

Will Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have Honeymoon In France
Sonam Kapoor

वहीं, मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक सोनम कपूर आनंद अहूजा के साथ जेनेवा में 11 और 12 मई को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अगर वह कांस फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत करेंगी, तो इसका मतलब यह है कि स्विटजरलैंड में शादी के बाद वह सीधे फ्रांस जाएंगी। माना जा रहा है कि कांस में रेड कार्पेट इवेंट और कुछ मीडिया इंटरैक्शन के बाद वह इसी देश में रहकर अपना हनीमून भी मनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have Honeymoon In France
Sonam Kapoor

शादी से पहले इंगेजमेंट की रस्म भी होगी। इसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। इतना ही नहीं सोनम ने अपनी शादी के जोड़े के लिए अबु जानी और संदीप खोसला को सिलेक्ट किया है। हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली इस शादी में संगीत और मेहंदी जैसी सभी रस्में निभाई जाएंगी।

विज्ञापन
Will Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have Honeymoon In France
Sonam Kapoor

साथ ही Ralph & Russo सोनम के अन्य रस्मों के कपड़े डिजाइन करेंगे। कुछ दिन पहले सोनम को राज मेहतानी के हाई एंड ज्वेलरी स्टोर में शॉपिंग करते हुए देखा गया था, जो कोलकाता में है। बता दें कि सोनम के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। आनंद फैशन ब्रांड 'भानी' के मालिक हैं। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। 1 जून को उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed