8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। पूरी दुनिया में इस दिन को खास अंदाज में मनाया जाता है। बॉलीवुड के लिए बीता एक साल बेहद खास रहा। कई चेहरों ने फिल्मों में दस्तक दी और दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा भी। तो चलिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस से आपको रूबरू करवाते हैं।
Women's Day 2019: वो 5 एक्ट्रेस, जिन्होंने इस साल किया डेब्यू, एक की दोनों फिल्में सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी के डेब्यू ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी का निधन हो गया था। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन से लेकर रिलीज तक कई मौकों पर जाह्नवी इमोशनल दिखीं। फिल्म में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की मुख्य भूमिका थी। क्रिटिक्स और दर्शकों ने इसे मिले जुले रिएक्शन दिए थे। धड़क का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 70 करोड़ था।
सारा अली खान
जाह्नवी की तुलना जिस एक्ट्रेस के साथ की जा रही है वो हैं सारा अली खान। सैफ और अमृता की बेटी सारा ने अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया। ना केवल स्क्रीन पर बल्कि फिल्म प्रमोशन के दौरान सारा की स्क्रीन प्रेजेंस की काफी तारीफ हुई। पहली ही फिल्म में सारा अली खान ने एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी। 60 करोड़ के बजट में बनी केदारनाथ ने 96 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।
बनिता संधू
शूजित सरकार ने साल 2018 में फिल्म अक्टूबर से बनिता संधू को इंट्रोड्यूस किया। फिल्म में बनिता के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे। बनिता ने फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाया था जो कोमा में चली जाती है। इसमें उनकी एक्टिंग की सभी ने तारीफें कीं। फिल्मों से पहले बनिता ने कई विज्ञापनों में काम किया है।
मौनी रॉय
टीवी की दुनिया में छा जाने के बाद मौनी रॉय ने बड़े पर्दे पर कदम रखा। मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से डेब्यू किया। फिल्म में मौनी ने एक पारंपरिक बंगाली महिला का किरदार निभाया था। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस किया है।