फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day 2021: दीपिका पादुकोण से प्रियंका चोपड़ा तक, ये अभिनेत्रियां बन चुकी हैं फिल्म प्रोड्यूसर, करती हैं करोड़ों की कमाई

Mon, 08 Mar 2021 09:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 08 Mar 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
Women day special Priyanka Chopra to Deepika Padukone these actresses turned successfull producers and earning lots of money
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में फिल्में बनाने के लिए कलाकार, निर्देशक, निर्माता जैसे तमाम लोगों की जरूरत होती है। हालांकि बॉलीवुड जगत में आज के समय में अभिनेत्रियां अभिनेताओं के बराबर तो आ रही हैं, लेकिन निर्माता और निर्देशक की गिनती में आज भी पुरुषों का वर्चस्व ज्यादा दिखता है। हालांकि बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो अभिनय करने के साथ साथ अब निर्माता भी बन चुकी हैं। अब वो सिर्फ फिल्मों  में अभिनय करके ही नहीं बल्कि उन्हें प्रोड्यूस करके भी मोटी कमाई करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो बन चुकी हैं एक सफल फिल्म निर्माता।

Women day special Priyanka Chopra to Deepika Padukone these actresses turned successfull producers and earning lots of money
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण एक सफल अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही अब वो एक निर्माता भी बन चुकी हैं। दीपिका साल 2018 में निर्माता बनी थीं और उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया था जिसका नाम 'Ka Productions' है। इस प्रोडक्शन हाउस से मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' को प्रोड्यूस किया गया था। एसिड अटैक के मुद्दे पर बनी इस फिल्म में दीपिका मुख्य किरदार में नजर आईं थीं।

Women day special Priyanka Chopra to Deepika Padukone these actresses turned successfull producers and earning lots of money
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा

फिल्मों में अपनी चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीत लेने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी निर्माता बन चुकी हैं। उन्होंने 25 साल की उम्र में ही 'क्लिन स्लेट फिल्म्स' नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी खोली थी। अनुष्का ने अपने भाई करणेश शर्मा के साथ इस प्रोडक्शन हाउस को साल 2013 में शुरू किया था। उनके प्रोडक्शन हाउस से अब तक 'एनएच10', 'फिल्लौरी' और 'बुलबुल' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज प्रोड्यूसर हुई है। इतना ही नहीं मशहूर वेब सीरीज 'पाताल लोक'को भी अनुष्का शर्मा ने ही प्रोड्यूस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women day special Priyanka Chopra to Deepika Padukone these actresses turned successfull producers and earning lots of money
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा
 
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अब विदेशी स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सफल निर्माता भी हैं। उन्होंने साल 2015 में 'पर्पल पेबल पिक्चर' नाम के प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च किया था। उनकी कंपनी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' का निर्माण किया है। इसके अलावा इस प्रोडक्शन हाउस के तहत कई क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण किया गया है। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इस पिंक' को इस प्रोडक्शन हाउस ने को-प्रोड्यूस भी किया था।

विज्ञापन
Women day special Priyanka Chopra to Deepika Padukone these actresses turned successfull producers and earning lots of money
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

आलिया भट्ट

फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट भी अब एक निर्माता बन चुकी हैं। आलिया ने हाल ही में अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स' को लॉन्च किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा,'और मुझे इसकी घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है....प्रोडक्शन। इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस। आइये हम आपको खुशियों से भरी कहानी सुनाते हैं, सच्ची कहानी, मनगंढ़त कहानी'। बहुत जल्द ही इस प्रोडक्शन हाउस से एक फिल्म का निर्माण किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed