फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप 2019: शाहिद-प्रियंका समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर भारत को दी बधाई, प्रीति ने दिखाए डोले

Mon, 10 Jun 2019 01:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
world cup 2019 priyanka chopra preity zinta and shahid kapoor tweet for india won
shahid kapoor - फोटो : social media
वर्ल्ड कप 2019 में रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल की । टीम इंडिया की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है । सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं । वहीं इसमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे । फिल्मी सितारों ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की । 


 
world cup 2019 priyanka chopra preity zinta and shahid kapoor tweet for india won
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
प्रियंका चोपड़ा से लेकर प्रीति जिंटा तक कई स्टार्स ने टीम के शानदार प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया । बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बड़ी जीत... क्या ऑलराउंडर परफॉर्मेंस है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया ।'
 

 

 
world cup 2019 priyanka chopra preity zinta and shahid kapoor tweet for india won
preity zinta - फोटो : social media
प्रीति जिंटा ने लिखा, वाह क्या मैच था, टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन। बल्लेबाजों और बॉलरों ने काफी मेहनत की। कैलीफॉर्निया में मेरा संडे डे फंडे यकीनन फंडे हो गया।' प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हों लेकिन उनका दिल भारत में है । उन्होंने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी । 

विज्ञापन
विज्ञापन
world cup 2019 priyanka chopra preity zinta and shahid kapoor tweet for india won
sania mirza
प्रियंका ने अपने टीवी स्क्रीन की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर जीत की खुशी जाहिर की। इसके अलावा टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी ट्वीट किया है। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में ये भारत की दूसरी जीत है। 
 

 

 
विज्ञापन
world cup 2019 priyanka chopra preity zinta and shahid kapoor tweet for india won
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलिया से पहले टीम भारत ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया है। अब भारत का अगला मैच 16 जून को पाकिस्तान के साथ होगा । इस मैच का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed