फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत से हारने पर पाक फैन ने लिखा-'न बंटवारा होता और न जलील हो रहे होते', स्वरा ने की तारीफ

Wed, 19 Jun 2019 01:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 19 Jun 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019 Swara Bhaskar praise Pakistani fan after india team beat Pakistan
स्वरा भास्कर - फोटो : file photo
इन दिनों दुनियाभर में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की धूम मची हुई है। भारतीय टीम का अब तक सभी मैचों में तारीफ के काबिल प्रदर्शन रहा है। बीती 16 जून को इंडिया ने पाकिस्तान की टीम को बुरी तरह से हराया। एक तरफ जहां टीम इंडिया की जीत से हर कोई खुश है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का पाकिस्तान सहित भारत में भी मजाक बनाया जा रहा है।
World Cup 2019 Swara Bhaskar praise Pakistani fan after india team beat Pakistan
swara bhaskar - फोटो : file photo
टीम इंडिया से हारने के बाद पाकिस्तान में उसकी टीम का जमकर विरोध हो रहा है। फैंस पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाफ सोशल मीडिया पर भला-बुरा तक लिख रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा- 'न बंटवारा होता और न जलील हो रहे होते।' ये ट्वीट एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को काफी पसंद आया है। जिसके बाद स्वरा ने फैन की जमकर तारीफ की है।
World Cup 2019 Swara Bhaskar praise Pakistani fan after india team beat Pakistan
Swara Bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी फैन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'भाईसाहब! कहना पड़ेगा कि पाकिस्तानियों के जैसे कोई दुहाइयां नहीं देता। इतनी इज्जत से ऐतिहासिक तंज। आप भले ही मैच हार गए हों लेकिन आपने आज ट्विटर और भारतीयों का दिल भी जीत लिया। इसमें पाकिस्तान से नफरत करने वाले भारतीय संघी भी शामिल हैं।' स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019 Swara Bhaskar praise Pakistani fan after india team beat Pakistan
Swara Bhaskar - फोटो : file photo
इससे पहले स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर लिखा था कि, 'पाकिस्तानी फैंस बहुत हार्ड हैं, इनकी टीम बेचारी पिट ना जाए घर पहुंचते।' आपको बता दें भारत से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का उसके मुल्क के अलावा भारत में भी जमकर मजाक बन रहा है। पाकिस्तानी टीम के खिलाफ सोशल मीडिया पर मीम्स का बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
World Cup 2019 Swara Bhaskar praise Pakistani fan after india team beat Pakistan
Swara Bhaskar - फोटो : file photo
अपने तीखे बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर बीते दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थीं। दरअसल स्वरा ने ट्वीट करते हुए अलीगढ़ की मासूम बच्ची के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। उन्होंने लिखा- अभी एक ब्रेक के बाद रूस से लौटी हूं। सोशल मीडिया से भी ब्रेक लिया था। अलीगढ़ खबर भयानक है। 2 साल की बच्ची की नृशंस हत्या, विनाशकारी। हत्यारों को दंडित किया जाना चाहिए। एक मिसाल सेट की जानी चाहिए ताकि इस तरह के अपराध को दोहराया ना जाए। मेरी सहानुभूति और परिवार को सहायता। इस ट्वीट के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed