{"_id":"629c2fb2b5f97e3bb3442530","slug":"world-environment-day-2022-bollywood-celebrities-who-are-working-for-the-planet-and-making-earth-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Environment Day: क्लाइमेट वॉरियर बनने से PETA के समर्थन तक, पर्यावरण की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहे ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Environment Day: क्लाइमेट वॉरियर बनने से PETA के समर्थन तक, पर्यावरण की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहे ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पर्यावरण दिवस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया एक के बाद एक संकट का सामना कर रही है। पहले ग्लोबल वार्मिंग, फिर ग्लेशियर का तेजी से पिघलना, जंगल की आग और अब वायु प्रदूषण। टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रीलाइजेशन का पर्यावरण पर खराब प्रभाव पड़ रहा है। संसाधनों का पुनर्जनन (रीजनरेशन) लगभग असंभव होता जा रहा है। ऐसे में दुनिया में बदलाव लाने के लिए आप जिन तरीकों से योगदान कर सकते हैं, उनके बारे में कई बॉलीवुड हस्तियां सालों से जागरूकता फैला रहे हैं। सेलेब्स ने इसके लिए कई अभियान भी शुरू किए हैं।
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर, हम आपको उन्हीं अभियान के बारे में बताते हुए उन बॉलीवुड हस्तियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बदलाव लाने में मदद करने के लिए पर्यावरण-योद्धाओं के रूप में काम किया है। पढ़िए...
2 of 6
भूमि पेडनेकर
- फोटो : instagram/bhumipednekar
पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने वाले सेलेब्स की बात करें तो भूमि पेडनेकर इस लिस्ट में बड़ा नाम है। दुनिया में होने वाले बदलावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभिनेत्री ने क्लाइमेट वॉरियर्स नामक पहल शुरू की है। तेल स्पिल्स से लेकर कार्बन फुटप्रिंट तक, भूमि ने सरकार की उन नीतियों और प्रथाओं पर से पर्दा उठाया है, जिनकी वजह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। एक साक्षात्कार के दौरान जब अभिनेत्री ने उनके लक्ष्य के बारे में पूछा गया था, तब भूमि ने कहा था, "क्लाइमेट वॉरियर के रूप में मेरा लक्ष्य वास्तव में लोगों को जागरूक करना है ताकि वह पर्यावरण की सुरक्षा की ओर कदम बढ़ाएं।।"
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को प्रकृति और जीवन के बीच का संतुलन समझाने के लिए आलिया भट्ट ने को-एग्जिस्ट नामक पहल शुरू की है। इसके अलावा अभिनेत्री लगातार जानवरों को गोद लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने हैशटैग बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन #BeatPlasticPollution के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल में कटौती के लिए सोशल मीडिया कैंपेन भी चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन हमेशा पर्यावरण से जुड़े अभियान का हिस्सा रहते हैं। वह 'सेव अवर टाइगर्स' अभियान के फेस थे, जिसमें उन्होंने बाघ संरक्षण के महत्व और आवश्यकता के बारे में बात की थी। अमिताभ बच्चन ने कोल्हापुर मंदिर में प्रताड़ित एक हाथी के समर्थन में पेटा अभियान को भी समर्थन दिया है। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन के लिए भारत के जोखिम को उजागर करने के लिए, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी और ग्लोबल कूल के बीच एक साझेदारी की स्थापना करने में भी योगदान दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
दीया मिर्जा
- फोटो : social media
दीया मिर्जा, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना की राजदूत बनने वाली पहली भारतीय हैं। पर्यावरण में बदलाव लाने के लिए अभिनेत्री ने अथक प्रयास किए हैं। जिसकी वजह से उन्हें वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया का एंबेसडर बनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।