फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Environment Day: किसी ने गोद ली फॉरेस्ट की जमीन तो कोई कर रहा जागरूक, पर्यावरण की सुरक्षा में जुटे ये साउथ एक्टर्स

Sun, 05 Jun 2022 09:43 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 05 Jun 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day 2022: South Actors Like Ram charan, Prabhas, Allu Arjun, Jr NTR encourage fans, adopted forest lands etc
अल्लू अर्जुन और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वी हमारी वजह से नहीं है, हम पृथ्वी की वजह से हैं। ये बात हम जितनी जल्दी समझ जाएंगे, उतनी जल्दी हम हमारी जन्मभूमि की सुरक्षा करने का काम शुरू कर पाएंगे। ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत का धीरे-धीरे पतला होना, प्रदूषण आदि समस्याएं बहुत बड़ी और गंभीर हैं। हां, हम अकेले इन समस्याओं काे खत्म नहीं कर सकते, लेकिन हम इसे निश्चित रूप से रोक सकते हैं। क्योंकि अब धरती मां को बचाने का समय आ गया है, और इसके लिए हम सभी को हाथ मिलाना होगा।


क्या आपको पता है, बड़े पर्दे पर हमें हंसाने, रुलाने और भावुक कर देने वाले फिल्मी कलाकार भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए दिन रात काम करते हैं। जी हां, इस सूची में प्रभास से लेकर अल्लू अर्जुन तक के नाम शामिल है। पढ़िए इनके कामों के बारे में...

World Environment Day 2022: South Actors Like Ram charan, Prabhas, Allu Arjun, Jr NTR encourage fans, adopted forest lands etc
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन अपने अभिनय कौशल के साथ-साथ अपनी पर्यावरण सक्रियता के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता ने समय-समय पर धरती मां को हर संभव तरीके से संजोने के उपाय किए हैं। सूत्रों के अनुसार, "अभिनेता ने अपने कार्यस्थल से लेकर अपने घर तक, पृथ्वी को एक बेहतर जगह बनाने के इरादे से कई तरह के पेड़ लगाए हैं, जिसका वह खुद ख्याल रखते हैं।" इतना ही नहीं अभिनेता अपने प्रियजनों को जन्मदिन के मौके पर छोटे पौधे देना पसंद करते हैं, वनों की कटाई के बारे में बात करते हैं और ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते मुद्दों पर जोर देते हैं। बता दें कि पिछले साल, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, अभिनेता ने एक शानदार अभियान शुरू किया था, जिसके तहत अभिनेता ने दुनिया भर में मौजूद अपने प्रशंसकों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया था।

World Environment Day 2022: South Actors Like Ram charan, Prabhas, Allu Arjun, Jr NTR encourage fans, adopted forest lands etc
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बाहुबली स्टार प्रभास ने हैदराबाद के पास खाजीपल्ली रिजर्व फॉरेस्ट की 1,650 एकड़ जमीन को 'गोद' लिया है और इसके विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को ₹ 2 करोड़ का चेक भी दिया था। बता दें कि खजीपल्ली आरक्षित वन काफी संख्या में औषधीय पौधों के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2022: South Actors Like Ram charan, Prabhas, Allu Arjun, Jr NTR encourage fans, adopted forest lands etc
जूनियर एनटीआर लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ntr_fans_forever

लोकप्रिय तेलुगू फिल्म स्टार जूनियर एनटीआर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर अक्सर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। इसके अलावा पर्यावरण के नजदीक रहने के लिए तरह-तरह के काम भी करते हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीआर ने शंकरपल्ली में साढ़े छह एकड़ की जमीन खरीदी है। एनटीआर ने यहां जैविक खेती शुरू करने की योजना बनाई है। बता दें कि पर्यावरण को संजोने के लिए जूनियर एनटीआर ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। 

विज्ञापन
World Environment Day 2022: South Actors Like Ram charan, Prabhas, Allu Arjun, Jr NTR encourage fans, adopted forest lands etc
राम चरण - फोटो : ट्विटर

अभिनेता राम चरण कई सालों से रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अभिनेता ने एक कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करते हुए कहा था कि 'हमें वैकल्पिक जीवन शैली के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एकजुट होना चाहिए ताकि हमारे ग्रह के प्राकृतिक संसाधन और कम न हों।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed