हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के क्लाइमेट चेंज की पहल में चल रहे अभियान 'वन विश फॉर द अर्थ' का हिस्सा बन चुके हैं। इस अभियान से जुड़कर अर्जुन भारत के नागरिकों से इस विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी दिनचर्या में कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही वह बताते हैं कि इस प्लास्टिक से पृथ्वी के पर्यावरण पर कितना बड़ा असर पड़ रहा है और इससे लोगों की जिंदगियां दूषित हो रही हैं।
भूमि पेडनेकर के अभियान से जुड़कर क्लाइमेट वॉरियर बना ये अभिनेता, प्लास्टिक के इस्तेमाल से तौबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अर्जुन कहते हैं कि पर्यावरण की रक्षा के लिए उनके दिमाग में जो सबसे पहली चीज आई वह यह थी कि सब लोगों को अपनी दिनचर्या में प्लास्टिक की चीजों का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।
अर्जुन आगे कहते हैं, 'हमें अपने इस ग्रह की रक्षा करने के लिए कुछ करना होगा। हम सब एक साथ मिलकर यह काम करेंगे तो ही कुछ हो सकता है। हम पहले से ही जाने अनजाने में कुछ ऐसी बीमारियों को जन्म दे चुके हैं, जिसका इलाज भी नहीं है।'
अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर की क्लाइमेट चेंज की तरफ चल रही है उस पहल का हिस्सा बने हैं जो लोगों के बीच में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करती है। पर्यावरण दिवस के इस मौके पर भूमि की इस पहल से हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकार जुड़े हैं। वह क्लाइमेट चेंज के बारे में बात कर रहे हैं और लोगों से भी इस बात की अपील कर रहे हैं कि क्लाइमेट चेंज को हमें गंभीरता से लेना चाहिए।
View this post on Instagram
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on