फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Theatre Day: थिएटर कलाकारों ने बड़े पर्दे पर बनाई अमिट पहचान, कौशल की परीक्षा लेने आज भी करते हैं रंगमंच का रुख

Sun, 27 Mar 2022 11:24 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 27 Mar 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
World Theatre Day 2022 These 10 Popular Actors Came from Theatre in Hindi Cinema
वर्ल्ड थिएटर डे - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में थिएटर से ज्यादा हिंदी सिनेमा को महत्व दिया जाता है। फिल्मों में भले ही अभिनेता अपने किरदार को जीवंत करने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन थिएटर में अभिनेताओं का लाइव परफॉर्मेंस देखने का मजा ही कुछ और होता है। कैमरे के सामने कोई भी रीटेक लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार ला सकता है, लेकिन जब आप मंच पर होते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप एक बार में अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दें। आज भले ही रंगमंच भारत में उतना लोकप्रिय नहीं हो, लेकिन हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज कलाकार आज भी अपने अभिनय कौशल में सुधार लाने के लिए नुक्कड़ नाटक करते हैं।

World Theatre Day 2022 These 10 Popular Actors Came from Theatre in Hindi Cinema
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, रोमांस किंग बनने से पहले थिएटर का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 'बैरी जॉन' के तहत थिएटर का अध्ययन किया और टीवी शो 'फौजी' से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने से पहले एक थिएटर ग्रुप में काम किया है। शाहरुख खान ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि बैरी जॉन की वजह से ही आज वह इस मुकाम पर हैं। 'किंग खान' यह भी कहते हैं कि थिएटर के कारण, उन्होंने दृढ़ता और विश्वास जैसे कौशल सीखे और कभी हार न मानने वाला रवैया अपनाया है।

World Theatre Day 2022 These 10 Popular Actors Came from Theatre in Hindi Cinema
मनोज बाजपेयी - फोटो : फेसबुक

मनोज बाजपेयी
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सरदार खान के रूप में नजर आने वाला शख्स भी थिएटर का आदमी है। कथित तौर पर, वह बचपन से ही राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में शामिल होना चाहते थे। हालांकि उन्हें कई बार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। अपने स्नातक स्तर की पढ़ाई के दौरान मनोज बाजपेयी ने कई नुक्कड़ नाटकों में परफॉर्म किया और नतीजतन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने उन्हें शिक्षक बनने का ऑफर दिया था। बता दें कि उन्हें बैरी जॉन के तहत प्रशिक्षित भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Theatre Day 2022 These 10 Popular Actors Came from Theatre in Hindi Cinema
फिल्म तलाश में नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
"भगवान को मानते हो साहब" का डायलॉग हमें गणेश गायतोंडे का चेहरा याद दिलाता है। नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज में मशहूर डॉन का किरदार निभाने वाले स्टार कोई और नहीं बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे। वह भी थिएटर से आए हैं। वह एक रसायनज्ञ थे, जब तक कि उन्हें अभिनय के लिए अपने जुनून के बारे में पता नहीं चला था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक थिएटर कलाकार के रूप में शुरुआत की और दिल्ली चले जाने के बाद, उन्होंने कई नाटकों में काम किया, जो अंततः उन्हें बॉलीवुड तक ले गए। वहां से वे मुंबई चले गए और 12 साल के संघर्ष के बाद, वह हिंदी फिल्मों की दुनिया के शीर्ष अभिनेताओं में से एक बन गए हैं।

विज्ञापन
World Theatre Day 2022 These 10 Popular Actors Came from Theatre in Hindi Cinema
अभिनेता ओम पुरी - फोटो : Getty

ओम पुरी
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता (अर्ध सत्य के लिए) ओम पुरी ने 'धारावी', 'मिर्च मसाला', 'मकबूल' और 'माचिस' जैसी फिल्मों में कई करियर परिभाषित करने वाली भूमिकाएं निभाईं हैं। लेकिन भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से स्नातक करने वाले दिवंगत अभिनेता ओम पुरी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed