साल 2023 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से शानदार रहा। इस साल ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने जबरदस्त कमाई के साथ-साथ दर्शकों और समीक्षकों का प्यार भी कमाया। शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान से शुरू हुआ ये सफर हालिया रिलीज सालार के साथ जारी है। लेकिन, इस साल कई फिल्में ऐसी भी आई, जिन्हें देखकर दर्शकों का सिर घूम गया, वहीं निर्माताओं के पैसे भी डूब गए।
Year Ender 2023: इन फिल्मों को देखकर चकरा गया दर्शकों का सिर, सुपरस्टार्स के करियर को भी लगा तगड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहली फिल्म हैं, प्रभास और कृति सैनन स्टारर आदिपुरुष। करीब 700 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म अपने पहले टीजर के साथ ही विवादों में आ गई। इसके बाद जब फिल्म थिएटर में आई तब तो मानों पूरे देश में इसको लेकर बवाल मच गया है, फिल्म में स्टारकॉस्ट के लुक से लेकर इसके डायलॉग और स्क्रीनप्ले पर जमकर विवाद मचा। रामायण की कहानी पर आधारित आदिपुरुष को लेकर इस तरह से हंगामा मचेगा, शायद ही फिल्म निर्माताओं और निर्देशक ने सोचा होगा। फिल्म के डायलॉग सुन दर्शक निराश होकर हॉल से लौटे। हालांकि, फिल्म के गाने को लोगों ने जरूर पसंद किया।
इस लिस्ट में दूसरा नाम सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का है। लंबी चौड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म से मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी उम्मीदें थी, लेकिन बड़े पर्दे पर यह फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। फिल्म की कमजोर कहानी ने दर्शकों का काफी निराश किया।
फिल्म शेरशाह से बड़ी सफलता हासिल करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को साल 2023 में बड़ा झटका लगा। अंडरकवर एजेंट पर आधारित उनकी फिल्म 'मिशन मजनू' बुरी तरह फ्लॉप हुई, दर्शकों ने इस फिल्म को बिना सिर-पैर की कहानी बताया। अब 2024 में सिद्धार्थ फिल्म 'योद्धा' से एक बार वापसी की तैयारी में हैं।
साल 2022 में भूल भूलैया 2 से एक्टर कार्तिक आर्यन के करियर को बड़ा बूस्ट मिला। लेकिन, साल 2023 में आई उनकी फिल्म 'शहजादा' उनके करियर के सबसे बुरी फिल्मों में शुमार हो गई। टिपिकल बॉलीवुड की घीसी-पिटी स्टोरी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। इस फिल्म को देखने पहुंचे कार्तिक के फैंस ने अपना सिर पकड़ लिया।
KWK 8: नए एपिसोड में मां शर्मिला टैगोर संंग दिखेंगे छोटे नवाब, प्रोमो में सैफ के शर्मनाक किस्सों का खुलासा