मनोरंजन की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो अभिनय के अलावा अपने गुस्से की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस स्टार्स के वीडियो आने पर इन्हें अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो क्रोध के कारण विवादों में घिर चुके हैं।
Bollywood Celebs: गुस्से की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं ये सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिस्ट में पहले नंबर पर सलमान खान का नाम है। सलमान खान दरियादिली के साथ अपने गुस्से के लिए काफी मशहूर हैं। कई बार वे गुस्से में कैमरे में कैद हो चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक अब तक उनके गुस्से का शिकार कई को-स्टार्स से लेकर निर्देशक तक हो चुके हैं। बिग बॉस में भी उन्हें कई बार आपा खोते हुए भी देखा जा चुका है।
संजय दत्त बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। वे अब तक कई सुपरहिट फिल्म में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। अभिनेता भी अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई ऐसे वीडियोज हैं, जिनमें वे भड़कते हुए नजर आए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं।
जया बच्चन बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में वे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नाम की फिल्म में नजर आई थीं। जया बच्चन को अक्सर पैपराजी पर गुस्सा करते हुए देखा जाता है। उनके ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो जाते हैं।
कंगना रणौत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अभिनय के अलावा बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी कंगना सोशल मीडिया पर कई बार लोगों पर बरस पड़ती हैं।
Salaar: सलार में हिंसक दृश्यों के बचाव में उतरे पृथ्वीराज, बोले-निर्माताओं को रचनात्मक स्वतंत्रता होनी चाहिए