फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yaatris: रघुवीर यादव की फिल्म 'यात्रीस' का पोस्टर लॉन्च, हृषिकेश मुखर्जी के दौर के सिनेमा की याद दिलाएगी फिल्म

Tue, 22 Aug 2023 08:12 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 22 Aug 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
Yaatris first poster launch Raghubir Yadav Seema Pahwa Jamie Lever film remind Hrishikesh Mukherjee era cinema
यात्रीस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी को लेकर 'अंग्रेजी में कहते हैं' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हरीश व्यास ने मथुरा की पृष्ठभूमि पर एक मध्यवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म 'यात्रीस' का निर्देशन किया है। यह फिल्म  प्रेम, हास्य और जीवन मूल्यों  के अनुभवों का आनंददायक मिश्रण है, जिसमे हृदयस्पर्शी एकजुटता के सार को बहुत ही खूबसूरती के पेश किया गया है। फिल्म के मेकर ने आज इस फिल्म का पहला पोस्टर लांच किया है।

Yaatris first poster launch Raghubir Yadav Seema Pahwa Jamie Lever film remind Hrishikesh Mukherjee era cinema
रघुवीर यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'यात्रीस' की कहानी बनारस और थाईलैंड की मनमोहक गलियों में से गुजरती हुई मथुरा के एक मध्यवर्गीय शर्मा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के निर्देशक हरीश व्यास कहते हैं, 'यह फिल्म दिल छू लेने वाली एक मध्यम वर्ग के अनुभवों के आधार पर है। इस फिल्म में हमने दिखाने की कोशिश की है कि कभी-कभी इंसान के बीच दूरियां भी एक दूसरे को करीब लाने का काम करती है। 'अंग्रेजी में कहते हैं' में भी मैने एक पारिवारिक प्रेरक कहानी कहने की कोशिश की थी।' 

Rakhi Sawant: आदिल के बाद राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उड़ाई पूर्व पति की धज्जियां, लगाए कई संगीन आरोप

Yaatris first poster launch Raghubir Yadav Seema Pahwa Jamie Lever film remind Hrishikesh Mukherjee era cinema
जेमी लीवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी भावनाओं को व्यक्त करने या फिर जिंदगी को अपने तरीके से जीने के लिए किसी खास उम्र की सीमा नहीं होती है। भाग दौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल अपने लिए निकाल लेना ही चाहिए। फिल्म की निर्माता  कुकू मोहनका कहती हैं,  'यात्रीस एक ऐसी दिल छू लेने वाली कहानी है, जो हृषिकेश मुखर्जी के दौर के सिनेमा की याद दिलाएगी। फिल्म व्यवसाय में आने का मेरा मकसद  ही यही रहा है कि अपनी फिल्मों के जरिए हमारी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की बात करनी है।'

Kangana Ranaut: करण जौहर के बयान से 'खौफ' में कंगना रणौत, अभिनेत्री को याद आया मणिकर्णिका के समय का किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Yaatris first poster launch Raghubir Yadav Seema Pahwa Jamie Lever film remind Hrishikesh Mukherjee era cinema
सीमा पाहवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में एक खास किरदार निभा रहे अभिनेता अनुराग मल्हान कहते हैं,  'एक ऐसी फिल्म है जो पारिवारिक यात्राओं की बचपन की यादों से प्रेरणा लेती है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इस फिल्म में मुझे रघुवीर यादव और सीमा पाहवा जैसी हिंदी सिनेमा की दिग्गज कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म में मध्यवर्गीय परिवार की भावनात्मक यात्रा के साथ- साथ उनके जिंदगी  के कुछ ऐसे पहलुओं को दिखाया गया है तो फिल्म को काफी रोमांचक बनाते हैं।'

Sham Kaushal: विक्की कौशल के पिता ने साझा किया SRK के साथ काम करने का अनुभव, डंकी को लेकर शाम ने खोले राज

विज्ञापन
Yaatris first poster launch Raghubir Yadav Seema Pahwa Jamie Lever film remind Hrishikesh Mukherjee era cinema
यात्रीस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'यात्रीस' में रघुबीर यादव, सीमा पाहवा  और अनुराग मल्हान के अलावा अभिनेता जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी एक खास किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Bollywood Actress: महिलाओं के लिए काफी बदल गई इंडस्ट्री? पहले इस तरह की दिक्कतों से दो-चार होती थीं एक्ट्रेस


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed