{"_id":"5c07a3d4bdec22414b47ca68","slug":"yahoo-review-list-2018-sunny-leone-and-salman-khan-is-number-one-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन ने बॉलीवुड की सभी हीरोइनों को दी मात, बनी नंबर एक, सलमान हीरो न. 1","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोन ने बॉलीवुड की सभी हीरोइनों को दी मात, बनी नंबर एक, सलमान हीरो न. 1
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
sunny leone and salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2018 का यह आखिरी महीना चल रहा है। इस साल बॉलीवुड में कई फिल्में और गॉसिप चर्चा में रहीं। इस बीच सर्च इंजन याहू (Yahoo) ने साल 2018 की अपनी रिव्यू लिस्ट जारी कर दी है। याहू (Yahoo) ने अपनी इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, और आलोक नाथ सहित कई बॉलीवुड सितारों को जगह दी है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा जिनकी चर्चा हो रही हैं, वो सनी लियोन और सलमान खान हैं।
Sunny Leone
- फोटो : social media
जी हां सर्च इंजन याहू (Yahoo) की साल 2018 की रिव्यू लिस्ट में सनी लियोन और सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। सनी लियोन ने याहू (Yahoo) की लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च करनी जाने वाली हीरोइन की जगह बनाई है, तो वहीं सलमान खान याहू (Yahoo) पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए हीरो हैं।
Sunny Leone
- फोटो : file photo
बता दें कि इस साल सनी लियोन की बायोपिक ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही सनी लियोन की यह वेब सीरीज काफी चर्चा में रही थी। दर्शकों ने उनकी बायोपिक को काफी पसंद किया था। ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ दो सीजन में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepveer
- फोटो : file photo
सलमान खान और सनी लियोनी के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों की भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है। याहू के अनुसार इस साल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा खबरों में रहे हैं। याहू (Yahoo) की लिस्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, तैमूर अली खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, सोनाली बेंद्रे, प्रिया प्रकाश वारियर और आलोक नाथ से जुड़ी खबरों की भारतीयों ने सबसे ज्यादा पढ़ा और ध्यान दिया है।
विज्ञापन
deepveer
- फोटो : file photo
खास बात यह है कि सबसे ज्यादा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खबरों में रहे हैं। अपनी शादी की वजह से यह दोनों याहू (Yahoo) की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। याहू (Yahoo) की टॉप 10 लिस्ट की बात करें तो इसमें भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सबसे पहले हैं। उनके बाद अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हैं। टॉप 10 लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस चौथे नंबर पर हैं। एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान और बेटी सारा अली खान को भी टॉप 10 में जगह मिली है।