कोरोना काल में शादी-ब्याह के कार्यक्रम का मजा यूं तो किरकिरा हो गया है क्योंकि दिशा-निर्देशों के अनुसार कम ही लोग शामिल हो सकते हैं। लेकिन कोरोना से बने हालात के चलते ऐसा करना भी जरूरी है। ऐसे में मनोरंजन जगत में भी कई खबरें सामने आईं। लॉकडाउन के बीच कई फिल्मी सितारे और टीवी सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। इसी बीच यामी गौतम भी सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। पहले तो फैंस उनकी शादी की तस्वीरें देख हैरान हो जाते हैं लेकिन बाद में उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर देते हैं। बस फिर क्या था उसके बाद से शुरू हुआ शुभकामनाओं का सिलसिला अभी तक चल रहा है। फैंस भी उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं। इसी बीच यामी ने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखने के बाद शायद आपके लिए नजरें हटाना मुश्किल हो।
वेडिंग एलबम: शादी के बाद यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल, नजरें हटाना होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में यामी ने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनके मेहंदी लगे हाथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यामी ने पीले रंग का सूट पहना है और साइड में आदित्य बैठे हैं और यामी उनकी तरफ ही देख रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ यामी ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय क्यों चिंता करते हो, जो आपके लिए बना है वो आपको मिल ही जाएगा।'
View this post on Instagram
अन्य बॉलीवुड सेलेब्स की तरह यामी और आदित्य ने भी प्राइवेट सेरेमनी में ही शादी रचाई। शादी समारोह संपन्न हो जाने के बाद यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। तस्वीर के साथ ही उन्होंने लिखा, 'हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमने एक निजी सेरेमनी में शादी कर ली है। प्राइवेट इंसान होने के चलते हम इस खुशी के मौके को अपने परिवार के साथ बांटा है। हम अपने प्यार और दोस्ती के साथ के इस सफर में आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे- प्यार यामी और आदित्य।'
बता दें कि एक तरफ तो फैंस इस कपल के शादी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वो थोड़े हैरान भी हैं। दरअसल यामी और आदित्य ने अपनी शादी की भनक किसी को लगने नहीं दी थी। ऐसे में अचानक से उनकी शादी की खबर सामने आ जाना उनके फैस के लिए हैरान कर देने वाली बात थी।
गौरतलब है कि यामी और आदित्य ने फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। आदित्य इस फिल्म का निर्देशन कर रहे थे। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी वहीं फिल्म को खूब सराहना मिली थी। यामी गौतम के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। वहीं इस फिल्म के सफलता से आदित्य भी मशहूर हो गए। बताते हैं कि उरी के समय से ही इनके प्यार की शुरूआत हुई थी।