बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम अपना जन्मदिन 28 नवंबर को मानती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इसके बाद यामी गौतम ने बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया और खूब नाम कमाया है। यामी गौतम के साथ काम करने वाले अक्सर यह कहते हैं कि उनको हर बात साफ और सीधे सुनना पसंद है। आज हम आपको उनके बारे में खास बातें बताते हैं।
कभी आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं यामी गौतम, लॉ की पढ़ाई के बाद ऐसे की करियर की शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हिमाचल प्रदेश से की है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले यामी गौतम चंडीगढ़ में लॉ की पढ़ाई कर रही थीं। उस समय वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने बाद में अभिनय की ओर रुख करने का फैसला किया और मुंबई जा कर करियर की शुरुआत की।
यामी गौतम पहली बार टीवी सीरियल चांद के पार चलो में नजर आई थीं। यह सीरियल साल 2008 में आया था। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक छोटे पर्दे के लिए काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। फिल्मों में अभिनय की शुरुआत यामी गौतम ने कन्नड़ फिल्म उल्लास उत्साह से की थी। उनकी यह फिल्म साल 2009 में आई थी। इसके बाद यामी गौतम ने पंजाबी और तेलुगु फिल्म में भी काम किया।
यामी गौतम ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म विक्की डोनर से की थी। उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। दर्शकों ने आयुष्मान और यामी की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया। इसके बाद यामी गौतम ने बदलापुर, काबिल, उरी और बाला सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई।
यामी गौतम सामाजिक कार्यों में काफी दिलचस्पी रखती हैं। वह काफी समय से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। यामी गौतम ने हिमाचल प्रदेश में भी जमीन लेकर एक ग्रीन हाउस बनाया है और वहां वह आर्गेनिक खेती करती हैं। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं और योगा करने को बढ़ावा देती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर योगा करते हुए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
पढ़ें: निकाह के बाद शौहर के साथ घूमने निकलीं सना खान, नकाब पहने हुए सामने आया ये वीडियो